मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सिकरी गोलीकांड: मेरे पूरे परिवार की हत्या करवाना चाहते है विनोद सिंह, CM योगी से सुखपाल सिंह ने लगाई गुहार, हम लोगों के जान की करें रक्षा

बस्ती: बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर हुई फायरिंग में पुलिस ने चार आरोपितों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सिकरी चौराहे पर हुई फायरिंग के दो आरोपित…

सिकरी गोलीकांड: मेरे पूरे परिवार की हत्या करवाना चाहते है विनोद सिंह, CM योगी से सुखपाल सिंह ने लगाई गुहार, हम लोगों के जान की करें रक्षा
सिकरी गोलीकांड: मेरे पूरे परिवार की हत्या करवाना चाहते है विनोद सिंह, CM योगी से सुखपाल सिंह ने लगाई गुहार, हम लोगों के जान की करें रक्षा | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर हुई फायरिंग में पुलिस ने चार आरोपितों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सिकरी चौराहे पर हुई फायरिंग के दो आरोपितों 'विनोद सिंह और विकास सिंह' ने तलाश में लगी पुलिस टीमों को चकमा देते हुए 18 मई को मंगलवार दोपहर गौर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने विनोद सिंह और विकास सिंह' को जेल भेज दिया था|



लेकिन उधर पीड़ित पक्ष सुखपाल सिंह अभी भी डरे हुए हैं | सुखपाल सिंह को अपनी और अपने परिवार वालों की हत्या का डर सता रहा है| 25 मई मंगलवार को सुखपाल सिंह ने CM योगी से गुहार लगाते हुए कहा,''सिकरी गोली कांड आरोपी हिस्ट्रीशीटर विनोद सिंह जेल में बंद है, उनका एक आपराधिक गैंग है| जिससे विनोद सिंह जेल में रहते हुए मेरे और मेरे परिवार वालों की हत्या करवाना चाहते है| हम लोगों के जान की रक्षा करें|




मामले में बस्ती पुलिस ने सुखपाल सिंह से कहा,''सम्बंधित थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दे आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।



 CM योगी को लिखे पत्र में सुखपाल सिंह ने कहा,''हमारे ही ग्रामसभा के विनोद कुमार सिंह जिनका 'जनपद में विभिन्न पुलिस स्टेशन पर 60 आपराधिक मुकदमों में नामजद अभियुक्त है जो कि 302 एवं 307 जो गम्भीर आपराधिक मुकदमें हैं और उनका एक सुसंगठित आपराधिक गैंग है। 



वर्तमान में ग्राम प्रधान के चुनाव में विनोद कुमार सिंह के द्वारा समर्थित व्यक्ति का समर्थन 'हमारे परिवारवालों द्वारा नहीं किया गया जिससे नाराज होकर मेरे पति के मामा दिनेश सिंह के उपर जान लेवा हमला किया गया, जिसमें विनोद सिंह की गोली से घायल हो गये और उनकी हालत गंभीर है|




सुखपाल सिंह ने लिखा,'', इस समय विनोद सिंह जेल में रहते हुए हमारे परिवार व रिश्तेदार की हत्या अपने संगठित गिरोह के द्वारा करवा सकते हैं।मुख्यमंत्री जी हमारे गांव में जब तक पी0ए0सी0 लगी है तब तक हम लोग सुरक्षित हैं। उसके बाद कोई भी अनहोनी घटना विपक्षीद्वारा घट सकती है।



अंत में अपील करते हुए सुखपाल सिंह ने लिखा,' मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि मेरे परिवार एवं रिस्तेदारों की रक्षा आपराधिक प्रकृति के व्यक्ति विनोद सिंह एवं उनके गैंग से करने की कृपा करें।




पूरा मामला: 

,''16 मई रविवार रात गौर थाना क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी में दिनेश सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया था। गोली चलाने का आरोप विनोद सिंह पर था। घायल व्यक्ति ने हिस्ट्रीशीटर विनोद सिंह सहित 3-4 लोगों के नाम बताए थे।




सुमही ग्राम पंचायत में दो पक्ष सुखपाल सिंह और विनोद सिंह ने प्रधान पद के लिए अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इस चुनाव में विनोद सिंह के पक्ष का व्यक्ति प्रधान पद का चुनाव जीत गया। रविवार की शाम सुमही के राजस्व गांव सिकरी चौराहे पर एक पक्ष के सुखपाल सिंह कुछ सामान खरीद रहे थे।



इसी दौरान विनोद सिंह के पक्ष का एक व्यक्ति चुनाव में जीत हार को लेकर वहश करने लगा। इस दौरान सिकरी चौराहे पर सुखपाल सिंह के समर्थकों ने उसे घेर लिया। चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे।



मामले की जानकारी होने पर विनोद सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे| विनोद सिंह ने ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें से एक गोली सुखपाल सिंह के रिश्तेदार दिनेश सिंह को लगी। दिनेश सिंह डेंगरहा थाना गौर के रहने वाले हैं और वह सुखपाल सिंह के यहां दावत पर आए थे। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दिनेश सिंह को सीएचसी गौर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था|





शिवपाल सिंह की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ था नामजद मुकदमा| एसपी आशीष श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी के लिए स्वयं थाने पर बैठ गठित की पुलिस टीम| सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय SHO शमशेर बहादुर सिंह दे रहे थे दबिश| मामले में सुखपाल सिंह ने तहरीर दी, जिसके आधार पर विनोद सिंह, विकास सिंह, मनीष सिंह व बबलू लोहार के विरुद्ध हत्या के प्रयास, गाली गलौज देने सहित महामारी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।




सिकरी चौराहे पर हुई फायरिंग के दो आरोपितों ने तलाश में लगी पुलिस टीमों को चकमा देते हुए मंगलवार दोपहर गौर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसमें मुख्य आरोपित विनोद सिंह और विकास सिंह निवासी सुमही थाना गौर शामिल हैं। गेट पर पहुंचते ही एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया। मामले में नामजद मनीष सिंह और बबलू लोहार की पुलिस को तलाश थी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।