मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती में सड़क हादसे में जय गुरुदेव के 3 अनुयायियों की मौत पर सपा ने जताया दुख, सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

लखनऊ/बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में जय गुरुदेव की सत्संग में भाग लेने देवरिया जा रहे अनुयायियों से भरे पिकअप को शनिवार मध्यरात्रि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सबदेइया कला गांव के पास बेकाबू ट…

बस्ती में सड़क हादसे में जय गुरुदेव के 3 अनुयायियों की मौत पर सपा ने जताया दुख, सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
बस्ती में सड़क हादसे में जय गुरुदेव के 3 अनुयायियों की मौत पर सपा ने जताया दुख, सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में जय गुरुदेव की सत्संग में भाग लेने देवरिया जा रहे अनुयायियों से भरे पिकअप को शनिवार मध्यरात्रि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सबदेइया कला गांव के पास बेकाबू ट्रक ने चपेट में ले लिया। पिकअप पर सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया हैं और योगी सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने की मांग की| समाजवादी पार्टी  ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,''बस्ती जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में जय गुरुदेव के 3 अनुयायियों की मृत्यु और 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद! मृतकों की आत्माओं को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना। घायलों के उपचार की व्यवस्था करा मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा दे सरकार|




सीतापुर से जयगुरूदेव के अनुयायी देवरिया में प्रवचन सुनने जा रहे थे| पुरानी बस्ती थानान्तर्गत सबदेईया कला के पास पिकअप का पिछला टायर पंचर हो गया था|नीचे उतरकर लोग उसको बदल रहे थे| उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन श्रद्धलुओं को रौंदते हुई निकल गया| भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई| जबकि 4 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए| मृतकों में एक लखीमपुर खीरी और दो सीतापुर के रहने वाले हैं|




मृतकों की शिनाख्त बनवारी (55) पुत्र दीवानी ग्राम फतेहपुर थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर, अमित (24) पुत्र चंद्रिका प्रसाद ग्राम चमख थाना महुली सीतापुर और अनिकेत (20) पुत्र गिरजा दयाल थाना महोली जिला सीतापुर के रूप में हुई| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है|घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।