महाराष्ट्र: कृषि कानूनों के खिलाफ नासिक से मार्च कर हजारों किसान मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंचे ,सोमवार को शरद पवार भी होंगे शामिल
मुंबई: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 61वां दिन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र: कृषि कानूनों के खिलाफ नासिक से मार्च कर हजारों किसान मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंचे ,सोमवार को शरद पवार भी होंगे शामिल | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 61वां दिन है| इस बीच केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में महाराष्ट्र के किसान भी आगे आ गए हैं|
महाराष्ट्र के 21 जिलों के हजारों किसान शनिवार को नासिक में इकट्ठा हुए और राजधानी मुंबई तक की 180 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए एक मार्च किया| मुंबई के आज़ाद मैदान में नासिक के किसानों ने शिविर लगाया। उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में नासिक से मुंबई तक मार्च किया।
महाराष्ट्र में अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) के बैनर तले किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में नासिक से मुंबई की ओर मार्च किया| नासिक और मुंबई के बीच कसारा घाट क्षेत्र की सड़क पर किसानों का जनसैलाब देखा जा सकता है| अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले विभिन्न छोटे-छोटे किसान सगठनों से जुड़े किसान एकत्र हुए| ये किसान मंबई पहुंच गएं| वे सोमवार को आजाद मैदान में आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे|राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो शरद पवार के इस रैली में शामिल होने की संभावना है|
अखिल भारतीय किसान सभा A Navle ने बताया,''लगभग 15,000 किसान नासिक छोड़कर आज यहां पहुंचे। कल और लोग आएंगे और हम गवर्नर हाउस जाएंगे। शरद पवार जी ने कहा कि वह आएंगे। सीएम ठाकरे ने हमारा समर्थन किया है। महाराष्ट्र सरकार में पार्टियों का नेतृत्व कल आएगा|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।