मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: एसपी ने किया सोनहा थाने का निरीक्षण, विवेचनाओं को समय पर निपटारा न होने से नाराज

बस्ती: पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण। SP ने सोनहा थाने का किया निरीक्षण।कोविड-19 के दृष्टिगत थाना सोनहा का किया निरीक्षण।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, बन्दी…

बस्ती: एसपी ने किया सोनहा थाने का निरीक्षण, विवेचनाओं को समय पर निपटारा न होने से नाराज
बस्ती: एसपी ने किया सोनहा थाने का निरीक्षण, विवेचनाओं को समय पर निपटारा न होने से नाराज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण। SP ने सोनहा थाने का किया निरीक्षण।कोविड-19 के दृष्टिगत थाना सोनहा का किया निरीक्षण।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, बन्दी गृह व थाना परिसर, आवास व कार्यालय की साफ-सफाई का किया निरीक्षण।



कार्यालय में रख- रखाव सन्तोषजनक न पाये जाने के कारण बैरकों व बंदी गृह/ हवालात की साफ़-सफाई हेतु प्रभारी निरीक्षक सोनहा को दिए कड़े निर्देश । विवेचनाओं को समय से निस्तारित न होने के कारण SP ने की नाराजगी व्यक्त। लंबित विवेचनाओं को समय से निस्तारण हेतु  दिया सख्त हिदायत।




पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, बन्दी गृह व थाना परिसर, आवास व कार्यालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया जिनका रख- रखाव सन्तोषजनक न पाये जाने के कारण बैरकों व बंदी गृह/ हवालात की | 



साफ़-सफाई हेतु प्रभारी निरीक्षक सोनहा को कड़े निर्देश दिए गए तथा कोविड-19 के दृष्टिगत थाने में की गयी सुरक्षा/ बचाव व्यवस्था व साफ-सफाई सन्तोष जनक पायी गयी। 



पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा विवेचनाओं को समय से निस्तारित न होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई एवं लंबित विवेचनाओं को समय से निस्तारण हेतु सख्त हिदायत देते हुए प्रभारी निरीक्षक सोनहा व विवेचकगणों को निर्देशित किया गया |




पलिस अधीक्षक द्वारा सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें उपस्थित समस्त अधिकारीगण/ कर्मचारीगण को ड्यूटी के दौरान 3-लेयर मास्क धारण करने, ग्लब्स लगाने, समय-समय पर हैण्डवॉस/साबन से हाथ धोने व हाथों को सेनेटाइज करते रहने के लिए निर्देशित किया गया तथा थाने पर  आने वाले आगन्तुकों के साथ अच्छा/मानवीय व्यवहार किया जाये एवं उनके लिए थाना गेट पर हाथ को धुलने के लिए हैण्डवॉश/साबुन व सेनेटाइजेशन की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। 



पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को बताया गया कि यदि उनमें में से किसी को भी स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या होती है तो तत्काल अपने उच्च अधिकारी को अपने स्वास्थ्य के बारे में बतायें जिससे समय रहते सभी का ईलाज हो सके।




भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक सोनहा को निर्देशित किया गया कि गणना के समय सभी अधिकारियों/ कर्मचारीगण का तापमान थर्मामीटर से व ऑक्सीजन लेबल नियमित रूप से चेक किया जाए व यह भी निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक आगन्तुक का ऑक्सीजन लेबल व तापमान मापा जाये। 



पुलिसकर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनतापूर्वक/सद्व्यवहार/ सदाचार/ विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया तथा थाने पर महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति" जागरुकता अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों सहित अन्य महिलाओं से सम्बन्धित स्थलों पर जाकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए मनचलों एवं शोहदों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।








रिपोर्ट-विवेक गुप्ता

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।