मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: DM ने सभी बांधों के मरम्मत का कार्य 10 जून से पहले पूरा करने के दिये निर्देश, पिछले साल के मुकाबले इस बार एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी आने की उम्मीद

बस्ती: संभावित बाढ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वित कार्य योजना तैयार कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित…

बस्ती: DM ने सभी बांधों के मरम्मत का कार्य 10 जून से पहले पूरा करने के दिये निर्देश, पिछले साल के मुकाबले इस बार एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी आने की उम्मीद
बस्ती: DM ने सभी बांधों के मरम्मत का कार्य 10 जून से पहले पूरा करने के दिये निर्देश, पिछले साल के मुकाबले इस बार एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी आने की उम्मीद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  संभावित बाढ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वित कार्य योजना तैयार कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद बाढ स्टियरिग ग्रुप की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि पिछले वर्ष जल प्लावन से लगभग 60 गाॅव प्रभावित हुए थे। सभी संबंधित अधिकारी अगले एक सप्ताह में इन गाॅवों का दौरा करके पुनः जलप्लावित होने की दशा में की जाने वाली कार्यवाही सुनिश्चित करें।



जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 04 लाख क्यूसेक पानी बाढ में आया था। वैज्ञानिको ने इस बार भी अच्छी बारिश की सम्भावना व्यक्त किया है। लगभग 05 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना है। सभी अधिकारी इसको ध्यान में रखते हुए विभागीय कार्ययोजना तैयार करेंगे। उन्होने कहा कि 8 में से 7 बंधो का कार्य पूरा हो गया है। सैफाबाद में बंधे तथा स्पर का काम अधूरा है इसको बरसात से पहले पूरा कराने का निर्देश उन्होने दिया है। 



 उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ से प्रभावित होने वाले गाॅव में राहत शिविर की स्थापना अधिकारियो-कर्मचारियों की तैनाती नाव एवं नाविक की सूची ब्लाक एवं ग्राम आपदा प्रबन्धन समिति का गठन, जीवनरक्षक उपकरण, मोटरवोट  आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।  



 उन्होने बाढ खण्ड के अभियन्ताओं को निर्देश दिया है कि सभी बन्धों के उचित स्थान पर पर्याप्त बोल्डर, बालू की बोरी, नाइलान एवं जियायीक्रेट की व्यवस्था करें। साथ ही सभी बन्धों के मरम्मत का कार्य 10 जून से पहले पूरा करें। उन्होने विद्युत विभाग के अभियन्ताओं को निर्देश दिया कि बाढ क्षेत्र में बिजली के खम्भे एंव तारों को मजबूत करें। बाढ आने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी करें। 



उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को राहत वितरण हेतु खाद्यान्न सामाग्री का पैकेट तथा केरोसीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होने मानव एवं पशु की चिकित्सा के लिए डाक्टर एवं कर्मचारी की ड्यिूटी लगाने, आवश्यक दवाओं की व्यवस्था करने तथा पशुओं में टीकाकरण एवं भूसा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। 



उन्होने कृषि विभाग को निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बाढ क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों का बीमा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही बाढ आने की दशा में वैकल्पिक धान एवं अन्य बीजों की व्यवस्था रखें।  



उन्होने नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कर??ये जा रहे नालों के सत्यापन के लिए अधिकारी तैनात करने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होने 07 जून तक सभी नालों की सफाई पूरा करने का निर्देश दिया है। ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पालिका क्षेत्र के 45 बडे़ नालों में से 22 नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। 



पुलिस अधीक्षक आशाीष श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ के दौरान बंधो की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया जायेंगा। आवश्यकता पड़ने पर डोगरा रेजीमेन्ट की सहायता ली जायेंगी। जिला आपदा प्रबन्धक रंजीत रंजन ने बताया कि उनके द्वारा कम्यूनिकेशन प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में वालंटियर्स तैयार किए गये है तथा इनकी ट्रेनिंग करायी जा रही है। 



बैठक का संचालन अधिशासी अभियन्ता बाढ दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर एडीएम अभय कुमार मिश्र, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी शुभनारायण, पीसी सिंह, इन्द्रपाल सिंह, जल निगम रेहान अहमद, उप जिलाधिकारी आशाराम वर्मा, आनन्द श्रीनेत, सुखवीर सिंह, नीरज प्रसाद पटेल, रमन मिश्र, डाॅ0 आरके हलधर, डाॅ0 अश्वनी कुमार, संजेश श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता बाढ ज्ञानधर, जितेन्द्र कुमार, हरीश चन्द्र तथा शेषनाथ सिंह उपस्थित रहें।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।