मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव पर बीडीसी सदस्य को बंधक बनाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को बढ़ी सरगर्मियों के बीच बहादुरपुर ब्लॉक में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को सपा जिलाध्यक्ष के घर में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। कलवारी…

बस्ती: सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव पर बीडीसी सदस्य को बंधक बनाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बस्ती: सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव पर बीडीसी सदस्य को बंधक बनाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को बढ़ी सरगर्मियों के बीच बहादुरपुर ब्लॉक में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को सपा जिलाध्यक्ष के घर में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। कलवारी पुलिस ने अगवा बताए गए बीडीसी के बेटे संतोष चौधरी की तहरीर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, उनके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है|



कलवारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर निवासी सूर्यलाल चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी ने तहरीर में बताया है कि उनके पिता करमी बुजुर्ग से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। आरोप है कि 25 मई को सचिन सिंह निवासी गुलहरिया थाना कलवारी अपनी बाइक पर बैठाकर मेरे पिता सूर्यलाल को अपने साथ लेकर चले गए। 



जाते समय पिता जी ने पूछने पर कहा कि जरुरी काम से जा रहे हैं कल तक आ जाएंगे उनके न आने पर उसके चाचा ने फोन किया तो सूर्यलाल ने बताया कि उन्हें सपा नेता महेंद्र नाथ यादव के यहां बंधक बनाकर रखा गया है| 28 मई को फोन भी बंद हो गया| दो जून को सपा नेता के भाई अमरेन्द्र यादव आए और कहे कि अगर पुलिस को सूचना दिया तो कुछ भी हो सकता है|




थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, उनके भाई अमरेन्द्र यादव व सचिन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 342, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई वीरेन्द्र यादव को सौंपी गई है| वहीँ आरोपों पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ ने कहा फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज हुआ है| सारे आरोप निराधार है|






रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।