बेंगलुरु: जब तक भाजपा आलाकमान को मुझ पर भरोसा है, मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा| कर्नाटक के सीएम बी एस येदियुरप्पा ने यह बयान दिया है| कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि जब तक BJP आलाकमान को उन पर भरोसा है, तब तक वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और उन्हें इसके बारे में कोई भ्रम नहीं है|
बेंगलुरू में येदियुरप्पा ने सीएम बदले जाने के प्रयासों पर एक सवाल के जवाब में कहा, "जब तक आलाकमान को मुझ पर भरोसा है, मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा| जिस दिन वे कहेंगे कि वे मुझे नहीं चाहते, मैं इस्तीफा दे दूंगा और राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम करूंगा|
वैकल्पिक नेतृत्व के सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा, मैं किसी की आलोचना नहीं करूंगा| मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि कोई वैकल्पिक व्यक्ति नहीं है| राज्य और देश में हमेशा वैकल्पिक व्यक्ति होंगे, इसलिए मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि कर्नाटक में कोई वैकल्पिक व्यक्ति नहीं है, लेकिन जब तक आलाकमान को मुझ पर भरोसा है, मैं मुख्यमंत्री के रूप में बना रहूंगा|
उन्होंने कहा, मैं किसी भ्रम में नहीं हूं| उन्होंने मुझे एक मौका दिया है, मैं अच्छे के लिए अवसर का उपयोग करने के लिए अपनी ताकत से परे प्रयास कर रहा हूं| बाकी आलाकमान के ऊपर छोड़ दिया गया है|