मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: जयंती पर समाजवादियों ने वीरांगना फूलन देवी को किया नमन, MLA महेन्द्रनाथ यादव ने कहा- निषाद समाज का उत्थान सपा की प्राथमिकता

बस्ती: शनिवार (10.08.2024) को समाजवादी पार्टी जनपद बस्ती कार्यालय पर सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में वीरांगना फूलनदेवी को उनकी जयन्ती पर याद किया गया…

Basti News: जयंती पर समाजवादियों ने वीरांगना फूलन देवी को किया नमन, MLA महेन्द्रनाथ यादव ने कहा- निषाद समाज का उत्थान सपा की प्राथमिकता
Basti News: जयंती पर समाजवादियों ने वीरांगना फूलन देवी को किया नमन, MLA महेन्द्रनाथ यादव ने कहा- निषाद समाज का उत्थान सपा की प्राथमिकता | फ़ोटो: TVL News

 बस्ती: शनिवार (10.08.2024) को समाजवादी पार्टी जनपद बस्ती कार्यालय पर सदर विधायक एवं सपा  जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में वीरांगना फूलनदेवी को उनकी जयन्ती पर याद किया गया एवं फूलनदेवी के जीवन दर्शन पर तमाम विद्वानों, वक्ताओं और नेताओं के माध्यम से प्रकाश डालते हुए उनके महत्व को समझ कर आत्मसात करने के लिए गोष्ठी के माध्यम से प्रेरित किया गया ।


सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि शोषण, उत्पीड़न, जुल्म की शिकार होने के बाद डकैत से सांसद बनीं फूलन देवी राजनेता थीं। उन्होंने निषाद समाज के हित में काफी कुछ किया। 1996 में वह सांसद बनीं। कहा कि निषाद समुदाय को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्तर पर जागना होगा। सपा निषाद समाज के उत्थान, उन्हें अधिकार दिलाने के लिये लगातार संघर्षरत है, यही फूलनदेवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



विधायक राजेन्द्र चौधरी, विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, आर.डी. निषाद, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, हरेश्याम विश्वकर्मा, रामशंकर निराला, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी,  आदि ने पूर्व सांसद फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कहा कि सामाजिक प्रताड़ना और जुल्म, अत्याचार के खिलाफ डाकू बनकर फूलनदेवी ने सोये हुये निषाद समाज को जगाने की भूमिका निभायी, वे सांसद बनी किन्तु नियति को कुछ और ही मंजूर था, 25 जुलाई 2001 को नई दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई। ''


आगे कहा कि,'' फूलनदेवी के शरीर की हत्या भले हो गई हो किन्तु उनके विचार, संघर्ष सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का दायित्व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्ग दर्शन में पूरी निष्ठा से निभा रही है। इसी कड़ी में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सोनिहा घाट पर सपा नेता नन्दलाल यादव के संयोजन में वीरांगना फूलनदेवी को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। कार्यक्रम में सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।  ''


वीरांगना फूलनदेवी को उनकी जयन्ती पर याद करने वालों में मुख्य रूप से विजय विक्रम आर्य, गीता भारती, संतराम आर्य, गुलाब चन्द्र सोनकर, प्रशान्त यादव, रामचन्दर यादव, संजय गौतम, चन्द्रिका यादव, वैजनाथ शर्मा, डी.आर.एस. यादव, प्रेमचन्द्र, राहुल सिंह, युनूस आलम, रमेश गौतम, संतराम आर्य, राम उजागिर वर्मा, कैश मोहम्मद के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।