मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने व पार्टी नेताओं -कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, मंडलायुक्त को सौपा ज्ञापन

बस्ती: बस्ती में सपाइयों का हल्ला बोल। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी और परिवार के असलहे निलंबन को लेकर किया विरोध प्रदर…

बस्ती: पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने व पार्टी नेताओं -कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, मंडलायुक्त को सौपा ज्ञापन
बस्ती: पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने व पार्टी नेताओं -कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, मंडलायुक्त को सौपा ज्ञापन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती में सपाइयों का हल्ला बोल। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी और परिवार के असलहे निलंबन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।


पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर किया प्रदर्शन। विकास भवन से पैदल मार्च पर सपाइयों ने की नारेबाजी। नारेबाजी एंव प्रदर्शन कर सपाई पहुंचे कमिश्नर कार्यालय । हजारों की संख्या में सपा नेता पहुंचे कमिश्नर कार्यालय ।



पूर्व मंत्री ,पूर्व विधायक जितेंद्र चौधरी उर्फ नन्दू, , दुधराम, कवींद्र अतुल चौधरी, पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह ने शामिल होकर किया विरोध प्रदर्शन। सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मंडलायुक्त को सौपा ज्ञापन।



सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि हमारी मांग है पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी और उनके परिवार के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से बहाल ।



महेंद्र नाथ यादव ने यह भी मांग किया कि सपा नेताओं कार्यकर्ताओं पर विद्वेष पूर्व ढंग से किए जा रहे उत्पीड़न बंद कराया जाए। महेंद्र नाथ यादव ने कहा यह भी मांग किया की सपा नेताओं कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए।



सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि"  जिनकी आदत डरने और झुकने की होती है वही किराए की ताकत पाकर दूसरों को डराने और झुकाने की कोशिश करते हैं। समाजवादी लोग ना डरते हैं ना झुकते हैं सिर्फ आपनो के ह़क  लिए लड़ते हैं और जीतते हैं ।




महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि""आज समाजवादी पार्टी बस्ती के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंण्डलायुक्त महोदय जी को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री  माननीय श्री राम प्रसाद चौधरी जी , उनके पुत्र श्री कवीन्द्र चौधरी एवं उनकी पत्नी श्रीमती कपूरा देवी जी का शस्त्र लाइसेंस  राजनीतिक विद्वेषवश निलम्बित किया गया है , शस्त्र लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए  एवं पार्टी  के नेताओं ,कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए ।।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।