मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: समाजवादियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव

बस्ती: बस्ती में सपाइयों का हल्ला बोल। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम प्रसाद चौधरी और परिवार के असल…

Basti News: समाजवादियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव
Basti News: समाजवादियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती में सपाइयों का हल्ला बोल। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता  राम प्रसाद चौधरी और परिवार के असलहे निलंबन ,पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर किया प्रदर्शन। विकास भवन से पैदल मार्च पर सपाइयों ने की नारेबाजी। नारेबाजी एंव प्रदर्शन कर सपाई पहुंचे कमिश्नर कार्यालय । हजारों की संख्या में सपा नेता पहुंचे कमिश्नर कार्यालय ।



सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि"  जिनकी आदत डरने और झुकने की होती है वही किराए की ताकत पाकर दूसरों को डराने और झुकाने की कोशिश करते हैं। समाजवादी लोग ना डरते हैं ना झुकते हैं सिर्फ आपनो के ह़क  लिए लड़ते हैं और जीतते हैं ।सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि हमारी मांग है पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी और उनके परिवार के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से बहाल ।महेंद्र नाथ यादव ने यह भी मांग किया कि सपा नेताओं कार्यकर्ताओं पर विद्वेष पूर्व ढंग से किए जा रहे उत्पीड़न बंद कराया जाए। महेंद्र नाथ यादव ने कहा यह भी मांग किया की सपा नेताओं कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए।



समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम प्रसाद चौधरी, उनके पुत्र कविन्द्र उर्फ अतुल चौधरी एवं उनकी पत्नी कपूरा देवी का शस्त्र लाइसेंस  निरस्त किये जाने के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता हजारोें की संख्या में न्याय मार्ग पर एकत्र हुये। यहां से जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में सपा नेता सरकार विरोधी नारे लगाते और पद यात्रा करते हुये मण्डलायुक्त कार्यालय पहुंचे। मण्डलायुक्त के  प्रशासनिक अधिकारी को 3 सूत्रीय ज्ञापन देते हुये सपा नेताओं ने मांग किया कि पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, उनके पुत्र व पत्नी का निलम्बित शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाय।



 सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जान बूझकर भाजपा सरकार के इशारे पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, उनके पुत्र व पत्नी का शस्त्र लाइसेंस राजनीतिक दबाव में निलम्बित किया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से बहाल न कराया गया तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। 


 सपा जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा ने जुल्म, उत्पीड़न की सीमा पार कर दिया है। राजनीतिक दलों के नेताओं पर मुकदमें तो होते रहते हैं, इस आधार पर शस्त्र लाइसेंस निलम्बित कर दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी क्रम में उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी उत्पीड़न से डरने वाले नहीं है, जुल्म, अत्याचार, उत्पीड़न को जनता करीब से देख रही है और वक्त आने पर उसका मुंहतोड़ जबाब देगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।