बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रिश्वत लेते समय सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार। सब इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव गिरफ्तार। 40 हज़ार रुपये का रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार।
एंटी करप्शन की टीम सब इंस्पेक्टर को लेकर पहुँची बस्ती कोतवाली। बस्ती जिले के लालगंज थाना से हुई गिरफ्तारी। दर्ज मुकदमे की विवेचना में आरोपी का नाम निकालने के लिए ली थी रिश्वत।बस्ती जिले लालगंज थाना में तैनात है सब इंस्पेक्टर विजय यादव ।
जिले के लालगंज थाने में तैनात दरोगा विजय प्रताप यादव को गोरखपुर की एन्टी करप्शन टीम ने 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया| पकड़े गए दरोगा को एन्टी करप्शन टीम कोतवाली लेकर आई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया|
शिकायतकर्ता उमेश कुमार चौधरी बानपुर गांव का रहने वाला है| मुकदमा से शिकयतकर्ता और उसके परिजनों का नाम हटाने के एवज में दरोगा 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था| रिश्वत न देने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा था, पीड़ित जा काफी परेशान हो गया तो उस ने इस कि शिकायत गोरखपुर एन्टी करप्शन में किया|
जिसके बाद दरोगा को रिश्वत देने के पहले एन्टी करप्शन टीम मौके पर पहुंची, रिश्वत देते समय एन्टी करप्शन की टीम ने दारोगो को रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया, घूसखोर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता