कलवारी/बस्ती: बहादुरपुर विकास क्षेत्र के झिनकू लाल त्रिवेनीराम चौधरी इण्टर कालेज कलवारी बस्ती मे मंगलवार को शिक्षक अभिभावक संघ की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अमरदीप ने किया। जिसमे शिक्षक अभिभावक व क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी ने पिछले वर्ष की कार्यवृत्ति लोगों को पढ़ कर सुनाया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए विद्यालय में शैक्षिक माहौल, साफ सफाई, और अन्य विन्दुओं पर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया।
बैठक में सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के बीच अभिभावक ने अमरदीप को अध्यक्ष, प्रधानाचार्य आज्ञा राम चौधरी को उपाध्यक्ष, शिक्षक अजय कुमार वर्मा को मंत्री, महेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित अभिभावको व सम्भ्रांत नागरिकों द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन व अनुशासन की अच्छी व्यवस्था बनाये रखने हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य की सराहना की गई। तथा विद्यालय के विकास के लिए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल,सुनील चौधरी,हृदयराम कन्नौजिया,जनार्दन सिंह, राम ललित बर्मा,माता प्रसाद त्रिपाठी,राकेश सिंह,शिवसरन,राम अवतार, मु.रजा,रामफेर,ओमप्रकाश, उमेश चंद,प्रेमचंद,रेहाना खातून,तारा देवी सहित तमाम अभिभावक व शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी