मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: अर्द्धविक्षिप्त किशोरी से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्‍त किशोरी से गैंगरेप के तीनों आरोपियों (हेमन्त कुमार, संदीप कुमार तथा अजीत सिंह ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग…

बस्ती: अर्द्धविक्षिप्त किशोरी से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
बस्ती: अर्द्धविक्षिप्त किशोरी से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्‍त किशोरी से गैंगरेप के तीनों आरोपियों (हेमन्त कुमार, संदीप कुमार तथा अजीत सिंह ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप के तीनों आरोपियों हेमन्त कुमार, संदीप कुमार तथा अजीत सिंह की गिरफ्तारी थाना रुधौली के नसीबगंज पुलिया के पास से की गई है।



अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक,''शुक्रवार, 20 जनवरी को 20:00 बजे रुधौली पुलिस टीम द्वारा अर्द्धविक्षिप्त किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 03 अभियुक्तों -22 वर्षीय हेमंत कुमार पुत्र रामउजागिर निवासी भुसडा उर्फ हनुमान गंज थाना रुधौली; 19 वर्षीय संदीप गिरी पुत्र राजेन्द्र गिरी निवासी भुसडा उर्फ हनुमान गंज थाना रुधौली; 26 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र कृपाशंकर सिंह निवासी मुड़ा डीहा उर्फ भोपाल पुर थाना रुधौली जनपद बस्ती को नसीब गंज नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।



यह घटना बृहस्पतिवार की शाम (19 जनवरी) की है|  यहाँ 16 वर्षीय लड़की गांव के पूरब नहर के पास शौच के लिए गई थी। वहां गांव के तीन युवकों ने लड़की को दबोच लिया। और उसे गन्ने के पास आम के बाग में ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ बरी बरी से गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद गंभीर हालत में किशोरी को बाइक से नहर पर लाकर नहर पर छोड़ कर फरार हो गए| 4 घंटे बाद देर रात लड़की घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। लड़की मानसिक रूप से अस्‍वस्‍थ है और उसका पिछले डेढ़ साल से इलाज चल रहा है।


बस्ती: नाबालिग लड़की के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार 


20 जनवरी को पीड़िता के पिता द्वारा थाना रुधौली पर सूचना दी गई कि उसकी 16 वर्षीय अर्धविक्षिप्त पुत्री के साथ गांव के 3 युवकों द्वारा उसको बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा 4 घंटे बाद उसको लाकर नहर के पास छोड़ दिया गया| इस सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 08/2023 धारा 376(D)/504/506 ipc व 3/4 पॉक्सो Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी।



एएसपी दीपेन्‍द्र नाथ चौधरी ने बताया कि अर्द्धविक्षिप्‍त किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में आरोपी हेमंत कुमार, संदीप गिरी, अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्‍यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्‍हें न्‍यायालय के लिए रवाना किया गया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।