रायपुर: IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने आठ विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रायपुर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 34.3 ओवर में 108 रन ऑलआउट हो गई। जीत के लिए 109 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 111 रन बना लिए। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को 34.3 ओवर में 108 रनों पर ऑलआउट कर दिया। गई। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 27 और पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल ने 22 रन बनाए। कीवी टीम के 8 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
109 रन के जवाब में भारतीय टीम ने 21वें ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 51 रन बनाए। जबकि शुभमन गिल ने 40 रनों की पारी खेली। | न्यूजीलैंड के लिए हेनरी शिप्ले और मिचेल सेंटनर ने एक-एक विकेट लिए
109 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 गेंदों और 72 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। 72 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शिप्ले ने 15वें ओवर की दूसरी बॉल पर रोहित शर्मा को LBW कर दिया। रोहित 50 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए| उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।
98 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। 19वें ओवर की पहली बॉल पर लॉथम ने सेंटनर की बॉल पर विराट कोहली को स्टंपिंग कर दिया। विराट कोहली 9 गेंद में 11 रन बनाए। शुभमन गिल 40 और ईशान किशन 8 रन बनाकर नाबाद रहे|
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर।