मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती में प्रेमी- युगल को पीटने वाले तीन गिरफ्तार: प्रेमिका के घर के सामने से गुजर रहे प्रेमी पर परिजनों ने लाठी- डंडों से बोला धावा, पिटता देख बचाव में कूदी लड़की; प्रेमी -प्रेमिका गोरखपुर रेफर

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मरवटिया गांव में प्रेमी और प्रेमिका की प्रेमिका के परिजनों ने पिटाई कर दी। प्रेमिका के घर वालों ने दोनों प्रेमी युगल को लाठी- डंडों से जमकर पीटा। प्रेमिका के घर व…

बस्ती में प्रेमी- युगल को पीटने वाले तीन गिरफ्तार: प्रेमिका के घर के सामने से गुजर रहे प्रेमी पर परिजनों ने लाठी- डंडों से बोला धावा, पिटता देख बचाव में कूदी लड़की; प्रेमी -प्रेमिका गोरखपुर रेफर
बस्ती में प्रेमी- युगल को पीटने वाले तीन गिरफ्तार: प्रेमिका के घर के सामने से गुजर रहे प्रेमी पर परिजनों ने लाठी- डंडों से बोला धावा, पिटता देख बचाव में कूदी लड़की; प्रेमी -प्रेमिका गोरखपुर रेफर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मरवटिया गांव में प्रेमी और प्रेमिका की प्रेमिका के परिजनों ने पिटाई कर दी। प्रेमिका के घर वालों ने दोनों प्रेमी युगल को लाठी- डंडों से जमकर पीटा।  प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी आकाश यादव और प्रेमिका सारिका को जान से मारने की नियत से लोहे की राड व बांस से मारा पीटा, जिससे सिर व हाथ में गम्भीर चोटें आयी| इसके बाद दोनों का मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहा से डाक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायलो को गोरखपुर रेफर किया गया । फिलहाल,प्रेमी- युगल को मारने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है| मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 



युवक-युवती की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक के मां की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



मामले में पुलिस ने बताया,,''राम प्रकाश चौरसिया और ओम प्रकाश पुत्र बसन्तराम चौरसिया और राकेश जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रामभवन चौरसिया निवासी मरवटिया बाबू थाना नगर को आज दिनांक 16.12.2021 को गोटवा बाजार से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।



बस्ती पुलिस ने बताया,,''वादिनी के लड़के आकाश यादव उम्र करीब 18 वर्ष व लड़की सारिका को सारिका के घर के ओमप्रकाश चौरसिया, राकेश चौरसिया, रामप्रकाश चौरसिया द्वारा मिलकर जान से मारने की नियत से लोहे की राड व बांस से मारा पीटा गया, जिससे सिर व हाथ में गम्भीर चोटें आयी व उनका मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहा से डाक्टरो द्वारा दोनो घायलो गोरखपुर रेफर किया गया । इस सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नगर पर मु0अ0सं0 245/21 धारा 307 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। 



एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि प्रेमिका के घर वालों को उनका मिलना जुलना अच्छा नहीं लगता था। बुधवार देर शाम दोनों को साथ देख लड़की के परिजनों ने लाठी डंडे से दोनों को मारा पीटा। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।




प्रेमी की जान बचाने के लिए प्रेमिका ने लगा दी अपने जान की बाजी

लड़की के घर के सामने से गुजर रहे प्रेमी के ऊपर हमला होता देख वह भी विवाद में पहुँच गयी,जहाँ दोनों गंभीर चोटिल हो गए| अब दोनो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया|  प्रेमी को पहले सिर पर बांस से कई वार किए फिर दोनों हाथ भी तोड़ डाले इतना ही नहीं बीच बचाव करने प्रेमिका को भी पीटपीट कर लहूलुहान कर दिया| गंभीर हालत में प्रेमी जोड़े को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है|



बता दें गांव के आकाश यादव का गांव की सारिका चौरसिया से बीते 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों के प्रेम प्रसंग से लड़की के घर वाले खफा थे, लड़की के घर वालों का आरोप है कि आकाश उनके घर में जबरदस्ती घुस गया और हाथ पकड़ कर लड़की को खींच रहा था, मना करने पर मारपीट करने लगा| वही घायल प्रेमी आकाश यादव का कहना है कि मैं अपनी मां की दवा लेने बेलाड़ी जा रहा था जैसे ही मैं घर के मोड़ पर पहुंचा, लड़की के पिता राम प्रकाश चौरसिया, ओम प्रकाश और राजेश चौरसिया ने मुझे गाली देकर रोका और सिर पर बांस से हमला किया मैने हाथ से रोका मेरा हाथ टूट गया|



इस के बाद मेरे सिर पर 8-10 बार बांस से वार किया, ईंट से हमला किया और मेरे दोनों हाथ तोड़ दिए| मेरा सारिका से 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसी से खफा होकर मेरे ऊपर हमला किया गया|



जानकारी के मुताबिक,'' लगभग डेढ़ साल पहले एक बार युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ा था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता भी हुआ था। बुधवार की शाम को दोनों को युवती के परिवार वालों ने साथ देख लिया। जिस पर आग बबूला हो गए और लाठी-डंडों से युवक को पीटने लगे। उसे बचाने आई युवती भी परिजनों के गुस्से का शिकार हो गई और उसकी भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारने-पीटने और शोर की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोगों ने तत्काल स्थानीय थाने पर सूचना दी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।