बस्ती: बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात NH28 पर भीषण सड़क हादसा हो गया है| जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को रौदा दिया| हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा करने के लिए जा रहे थे। घटना सूचना पर मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
यह हादसा हर्रैया थाना क्षेत्र के विजरा गांव के गजानन ढाबे के पास गुरुवार देर रात हुआ| तीनों युवक बाइक (UP 51 AM 3268) से अयोध्या परिक्रमा करने के लिए जा रहे थे| युवक अभी गजानन ढाबे के पास ही पहुंचे थे की कि अनियंत्रित ट्रेलर पीछे से बाइक सवारों को रौंदता हुआ आगे निकल गया| बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और ट्रेलर उसे घसीटता हुआ चला गया।
हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर हर्रैया पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| ट्रक में फंसी बाइक को निकालने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
तीनों मृतक युवक बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे| मृतकों के नाम हंसउर गांव निवासी रंजीत (18), बरहपुर गांव निवासी अंकित उर्फ शिवकांत मिश्रा और बरहपुर गांव निवासी दीपक कुमार है| वहीं इस संबंध मेंपुलिस ने बताया कि,' शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।