मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“हर जगह ऐसा ही हो रहा हैं”: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा तलब किए जाने पर तेजस्वी यादव

पटना: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा तलब किए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,''हर जगह ऐसा ही हो रहा है। 2024 तक ऐसा ही होता रहेगा। लेकिन हमें मजबूती के साथ लड़ाई लड…

“हर जगह ऐसा ही हो रहा हैं”: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा तलब किए जाने पर तेजस्वी यादव
“हर जगह ऐसा ही हो रहा हैं”: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा तलब किए जाने पर तेजस्वी यादव | फ़ोटो: TVL News

पटना:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा तलब किए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,''हर जगह ऐसा ही हो रहा है। 2024 तक ऐसा ही होता रहेगा। लेकिन हमें मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी है और सब लड़ रहे हैं|



प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन मामले में गुरुवार, 3 नवंबर को पूछताछ के लिए रांची स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अवैध खनन से संबंधित धन शोधन रोकथाम मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा।



“अगर हमने गुनाह किया है तो पूछताछ क्यों....सीधा गिरफ़्तार करो”: ED के समन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुनौती 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीधी चुनौती देते हुए कहा- अगर गुनाह किया है तो पूछताछ क्या करना? हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार को दिल्ली से गिराने की साजिश हो रही है।



प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए आज गुरुवार को कहा कि “अगर उनको लगता है कि इतना संगीन गुनाह है तो सीधा गिरफ़्तार कर लेना चाहिए। यह हमारे विपक्ष (BJP) का एक सुनियोजित षड्यंत्र है। मैं समझता हूं कि यह ED का समन नहीं बल्कि भाजपा के द्वारा उपयोग किया गया हथकंडा है|  उन्होंने कहा कि ,''विपक्ष (भाजपा) के राजनैतिक षड्यंत्र को जवाब देने का समय आ गया है। झारखण्ड विरोधियों के हथकंडों को हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।