मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती 'ट्रिपल मर्डर' का खुलासा: अपनी खुन्नस के लिए साथ के दूसरे ट्रक वाले ने ही की थी हत्या, 6 लाख रुपये भी लूट लिए थे, तीनों आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में नेशनल हाईवे (NH-28) के किनारे छावनी इलाके में आलू व्यापारी समेत तीन लोगों की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी बस्ती हेमराज मीना के नेतृत्व में बस्ती स्वाट…

बस्ती 'ट्रिपल मर्डर' का खुलासा: अपनी खुन्नस के लिए साथ के दूसरे ट्रक वाले ने ही की थी हत्या, 6 लाख रुपये भी लूट लिए थे, तीनों आरोपी गिरफ्तार
बस्ती 'ट्रिपल मर्डर' का खुलासा: अपनी खुन्नस के लिए साथ के दूसरे ट्रक वाले ने ही की थी हत्या, 6 लाख रुपये भी लूट लिए थे, तीनों आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में नेशनल हाईवे (NH-28) के किनारे छावनी इलाके में आलू व्यापारी समेत तीन लोगों की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी बस्ती हेमराज मीना के नेतृत्व में बस्ती स्वाट टीम को 30 घण्टे में मिली बड़ी सफलता।  पुलिस ने 30 घंटे के अंदर तिहरे हत्या कांड का पर्दाफास किया। 



साथी ट्रक वाले ने अपनी खुन्नस के लिए कर दी थी हत्या। 9 जनवरी को बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के NH 28 पर 3 लोगों की हत्या कर फेंकी गई थी लाश। आलू व्यापारी मोहम्मद असलम, ट्रक ड्राइवर सोनू मौर्या और राजकुमार गौतम की हत्या कर फेंकी गयी थी लाश। पुलिस ने हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कर लग गयी थी हत्यारो के तलाश में।



पुलिस ने हत्या में शामिल 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या करने वाले अजित सिंह उर्फ कल्लू, अरुण कुमार यादव उर्फ गोलू, शील कुमार मौर्या उर्फ शीलू को किया गिरफ्तार। अपनी खुन्नस के लिए साथ के दूसरे ट्रक वाले ने मिलकर ही की थी 3 लोगो की हत्या। तीनो लोगो की हत्या कर ट्रक में रखा 6 लाख रुपये भी लूट लिए थे अभियुक्त।




पुलिस ने अभियुक्तो के पास से हत्या में प्रयुक्त ट्रक, 1 तमंचा 315 बोर 2 जिंदा कारतूस, 1 चाकू, 1 राड, 3 मोबाइल किया बरामद। स्वाट टीम प्रभारी विंनोद यादव, थानाध्यक्ष हरैया सर्वेश रॉय, सर्विलांस सेल प्रभारी जितेंद्र सिंह, छावनी थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने टीम के साथ किया गिरफ्तार।



आईजी अनिल कुमार रॉय, एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, एएसपी रविन्द्र कुमार सिंह, सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह, सीओ शेष मणि उपाध्याय रहे मौजूद। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने सब इंस्पेक्टर श्याम मोहन त्रिपाठी , सब इंस्पेक्टर अजय सिंह, स्वाट टीम के मनींद्र चंद्र सिंह, मनोज रॉय, महेन्द्र यादव, रमेश गुप्ता, देवेंद्र निषाद, अभिषेक तिवारी, रवि शंकर शाह, रहे शामिल।

सर्विलांस सेल के अनिल कुमार, सन्तोष यादव, जनार्दन प्रजापति, सर्वेश नायक भी रहे शामिल।



आईजी अनिल कुमार राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि साथ चलने वाले तीन ट्रक वालों की आपसी खुन्नस और आलू व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूटने के लिए तीनों की हत्या की गई थी।



आईजी ने 30 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया है। 




आईजी ने बताया कि अभियुक्तों को रविवार को दोपहर दोबारा ट्रक लेकर बिहार जाते समय करीब साढ़े तीन बजे छावनी के कवलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनमें उन्नाव जनपद के अजीत सिंह उर्फ कल्लू (निवासी इन्दे मऊ थाना बीघापुर), अरूण कुमार यादव उर्फ गोलू (निवासी गोसीखेड़ा थाना बारासगवर) और शील कुमार मौर्या उर्फ शीलू (निवासी भानीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी) शामिल हैं।




गोलू यादव ने कबूल किया कि उसे राजकुमार से खुन्नस थी। इसके साथ ही उसकी केबिन में बैठे आलू कारोबारी के पास रखी साढ़े छह लाख रुपये की रकम को लूटने की भी योजना थी, जिसे तीनों ने मिलकर अंजाम दिया है।




उसने बताया कि तीनों की हत्या के बाद ट्रक व रुपये लेकर वे रुपये उन्नाव चले गए। साढ़े छह लाख रुपये उसने अपने भाई मनीष को दे दिए हैं। आइजी ने बताया कि रकम बरामद करने के लिए टीम रवाना हो गई है।





गौरतलब है कि,'' बस्‍ती जिले में फोरलेन पर छावनी थ???ना क्षेत्र आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह 2 किलोमीटर के अंदर दो जगहों पर तीनों लाशें मिली थी| छावनी थाना क्षेत्र में शंकरपुर के पास 2 शव ट्रक में मिला था... 1 शव पचवस गाँव के पास मिला था।



कानपुर का आलू व्यापारी ट्रक लेकर बिहार गया था। वहां से आलू बेच कर लौटते समय बस्‍ती जिले में तीनों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी|  शनिवार की सुबह 9 बजे पहला शव हाईवे किनारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस के पास झाडिय़ों में मिला। इसकी पहचान ट्रक खलासी सोनू मौर्या (35) पुत्र रामकिशोर मौर्या मीरपुर भरोचा थाना असीबन जनपद उन्नाव के रूप में की गई। इसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। 



प्रभारी निरीक्षक छावनी और सीओ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दो अन्य शव 2 किमी आगे रमटहिया- गोड़सरा गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन में खून से लतपथ दोनों शवों के मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एसपी, एएसपी और सीओ की मौजूदगी में केबिन से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इनकी पहचान आलू व्यवसायी असलम और ट्रक चालक राजकुमार के रूप में हुई। ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या की गई थी, जबकि व्यवसायी के कान के नीचे किसी नुकीले हथियार से वार करने का निशान था।




रिपोर्ट- विवेक गुप्ता


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।