मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: विवाहित महिला के साथ उसके पति व रिश्तेदार ने किया हैवानियत, जिला अस्पताल में भर्ती, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

गोंडा: जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ उसके पति द्वारा हैवानियत किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को त…

गोंडा: विवाहित महिला के साथ उसके पति व रिश्तेदार ने किया हैवानियत, जिला अस्पताल में भर्ती, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गोंडा: विवाहित महिला के साथ उसके पति व रिश्तेदार ने किया हैवानियत, जिला अस्पताल में भर्ती, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ उसके पति द्वारा हैवानियत किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार तार करते हुए अपने एक रिश्तेदार के घर से जाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म कराया। विरोध करने पर पत्नी को रिश्तेदार संग मिलकर मारापीटा और लोहे की गर्म राड से पत्नी के शरीर को कई जगह दाग दिया।हैवानियत से गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।



वहीं पीड़ित महिला ने बताया की उसके पति शादी के बाद गवना कराकर लाये तब से हमको परेशान कर रहे है। कल गोंडा घुमाने के बहाने लेकर आये और मेरे पति व उनके फूफा दोनों लोगों ने कोई कर्म नहीं छोड़ा उसके ब्लीडिंग हो रही है। पुलिस पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने घटना के बाद पीड़ित महिला का तीन डॉक्टरों का पैनल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी पति व रिश्तेदार फूफा के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी पति व उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। 





हैवानियत का यह सनसनीखेज मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के मुताबिक उसका पति उसे पसंद नहीं करता और इसी से वह अक्सर उसे प्रताडित करता है। आज वह उसे बाइक पर बिठाकर अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया जहां उसे अकेला छोड़कर खुद बाइक ठीक कराने के बहाने चला गया। पीड़िता का कहना है कि उसे अकेला देख उसके रिश्तेदार ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इसी बीच उसका पति भी आ गया। फिर उसने अपने रिश्ता के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके शरीर पर कई जगह लोहे की गर्म राड रखकर उसे जलाने का प्रयास किया। एक महिला सिपाही को आता देख दोनो उसे छोड़कर भाग निकले। महिला सिपाही के सहयेग से वह जिला अस्पताल में पहुंची। जहाँ पीड़िता का इलाज चल रहा है।




वहीं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़िता ने अपने पति व उसके एक रिश्तेदार पर मारपीट करने व सेक्लुअल अशॉल्ट के आरोप लगाए हैं। आरोपी पति व उसके रिश्तेदार को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता का इलाज चल रहा है। मेडिकल परीक्षण के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जायेगी। 





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।