बस्ती: कट्टा कारतूस के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। CO आलोक प्रसाद के प्रर्वेक्षण में बस्ती कोतवाल राधेश्याम राय ,एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी योगेश कुमार सिंह ,एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार ।
पुलिस ने अभियुक्त करण चौधरी और अंबुज पटेल को किया गिरफ्तार।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो कट्टा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस 315 बोर ,एक लैपटॉप किया बरामद । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पकौड़ी चौराहे से पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में SSI कोतवाली योगेंद्र नाथ, हरेंद्र यादव, शिव प्रसाद गौड़ ,अमित कुमार सिंह ,महेंद्र यादव, कुलदीप यादव, रमेश कुमार गुप्ता, शिवचरण चौहान रहे शामिल|