मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: बभनान बाजार में 'बाइक सवार युवकों को पीटने व बाइक जलाने वाले दो लोग गिरफ्तार, पारस यादव ने कहा- बहुत दिनों से तलाश थी..

बस्ती: बस्ती जिले के बभनान बाजार में मार-पीट करने व बाईक जलाने वाले दो अभियुक्तों पारस यादव और प्रिन्स यादव को गौर पुलिस ने गिरफ्तार किया| गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के हर्रैया तिराहे पर पा…

बस्ती: बभनान बाजार में 'बाइक सवार युवकों को पीटने व बाइक जलाने वाले दो लोग गिरफ्तार, पारस यादव ने कहा- बहुत दिनों से तलाश थी..
बस्ती: बभनान बाजार में 'बाइक सवार युवकों को पीटने व बाइक जलाने वाले दो लोग गिरफ्तार, पारस यादव ने कहा- बहुत दिनों से तलाश थी.. — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के बभनान बाजार में मार-पीट करने व बाईक जलाने वाले दो अभियुक्तों पारस यादव और प्रिन्स यादव को गौर पुलिस ने गिरफ्तार किया| गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के हर्रैया तिराहे पर पारस यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुधवार शाम बाइक सवार 2 युवकों की जमकर पिटाई कर दी थी| किसी तरह से दोनों युवक वहां से जान बचाकर भाग निकले| इसके बाद पारस यादव के साथियों ने 

दोनों मोटरसाइकिल को तोड़कर आग के हवाले कर दिया।पुलिस जली हुई दोनों बाइक ठेले पर लादकर बभनान पुलिस चौकी ले गई।



मामले में पारस यादव और प्रिन्स यादव को सोसाईटी रोड समृद्धि मैरेज हाल चौराहा कस्बा बभनान तिराहा के पास से गौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने बताया,'पारस यादव (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र स्व0 जसई यादव निवासी वार्ड नं0 2 पटेल नगर नं0प0 बभनान थाना गौर और प्रिन्स यादव (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र सूर्यप्रकाश यादव निवासी वार्ड नं0 2 पटेल नगर नं0प0 बभनान थाना गौर को गिरफ्तार कर लिया गया है|



पारस यादव ने बताया कि तौहिद के घर से हमारी पुरानी रंजीश है जिस कारण मेरे द्वारा यह घटना कारित की गयी।



हरैया के क्षेत्राधिकारी (CO) शेषमणि उपाध्याय ने बताया,'' 5 जनवरी 2022 को थाना गौर पर तौहीद (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र अब्दुल वहीद निवासी सन्थुआ थाना पैकोलिया द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि शाम को बभनान बाजार आये थे जैसे ही हरैया चौराहे पर पहुँचे थे कि समय करीब शाम 4.00 बजे पारस यादव व उसके साथियों द्वारा द्वारा तौहिद व आरीफ पुत्र फिरोज को गाली देने लगे व मारने-पीटने लगे तथा उनकी मोटरसाईकिल UP51E- 2338 सुजुकी व UP51AJ-3152 सुपर स्प्लेण्डर को तोड़ कर आग लगा दिये तथा जान से मारने की धमकी दिये। 



हरिया सीओ ने बताया,''इस पर थाना गौर पर मु0अ0सं007/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 435, 504, 506 IPC व 7 CLA Act पंजीकृत कर दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। 



बताते चलें कि,''पैकोलिया थाना क्षेत्र के सन्थुआ गांव निवासी तौहीद अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की शाम वह और गांव निवासी आरिफ अलग-अलग बाइक से बभनान बाजार में कुछ सामान खरीदने आए थे। बभनान कस्बे के हर्रैया तिराहे के पास पहुंचते ही वहां मौजूद पारस यादव 5-6 साथियों संग मिलकर लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिए। जब वह कुछ समझ पाते मनबढ़ उसे और उसके साथी को मारने पीटने लगे। जान बचाकर किसी तरह से हम वहां से भाग गए| उसके बाद पारस यादव और उसके साथियों ने बाइक क्षतिग्रस्त कर उसमें आग लगा दी।



घटना के समय पूरे कस्बे में अफरा तफरी का माहौल रहा| सड़क पर बाइक धू धू कर जल रही थी। जिससे जाम भी लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख पारस यादव साथी भाग निकले। पुलिसकर्मी आग बुझाकर जली बाइक को बभनान चौकी ले आए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में कुछ दिन पूर्व दूसरी जगह मारपीट हुआ था। एक पक्ष जब बाइक पर दिखा तो दूसरा पक्ष (पारस यादव का गैंग) उन्हें मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।