मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती में स्कूल में सो रहे दो लोगों की आग से जलकर मौत: ठंड से बचाव के लिए दरवाजा बंद कर कमरे में अलाव जलाकर सो रहे थे....जलकर मौत, पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में एक स्कूल के कमरे में सो रहे 2 लोगों की आग से जलकर मौत हो गई है| ठंड से बचाव के लिए स्कूल के कमरे में आग जलायी थी| सोते समय आग की चपेट मे आने से मौत हो गई है| घटना छावनी…

बस्ती में स्कूल में सो रहे दो लोगों की आग से जलकर मौत: ठंड से बचाव के लिए दरवाजा बंद कर कमरे में अलाव जलाकर सो रहे थे....जलकर मौत, पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया
बस्ती में स्कूल में सो रहे दो लोगों की आग से जलकर मौत: ठंड से बचाव के लिए दरवाजा बंद कर कमरे में अलाव जलाकर सो रहे थे....जलकर मौत, पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में एक स्कूल के कमरे में सो रहे 2 लोगों की आग से जलकर मौत हो गई है| ठंड से बचाव के लिए स्कूल के कमरे में आग जलायी थी| सोते समय आग की चपेट मे आने से मौत हो गई है| घटना छावनी थानाक्षेत्र के शक्तिपुर गांव स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कालेज की है|  छावनी थाना क्षेत्र के शक्तिपुर स्थित स्वामी दयानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज के स्टोर रूम में सो रहे दो लोगों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई है।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया है।



स्वामी दयानन्द सरस्वती इंटर कालेज शक्तिपुर बस्ती में दो व्यक्ति के मरने के सम्बंध में हरैया के क्षेत्राधिकारी (CO) शेषमणि उपाध्याय ने बताया,'। रात में 'ठंड से बचाव के लिए स्कूल के कमरे में 2 लोग आग जलाकर सो रहे थे| कमरे में आग जलाकर कमरे का दरवाजा भी बंद कर रखा था | जिससे धुएं से दम घुटने और कमरे में आग लगने से झुलसकर दोनों की मौत हुई।



हरिया सीओ ने बताया,''उनमें से एक की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के हरिजनपुर बाबू गांव निवासी शिव कुमार पुत्र रामदीन के रूप में हुई है। वहीं, एक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया है।



बताया जाता है कि हरिजनपुर निवासी शिवकुमार (35) पिछले तीन माह से इंटर कॉलेज में रहकर बढ़ई का काम करता था। जबकि दूसरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दोनों सर्दी में कॉलेज के स्टोर रूम के कमरे में चारपाई डालकर सो रहे थे। रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने एक तसले में अलाव जलाकर रखा था। कमरा बंद होने के कारण धुएं से दम घुटने और कमरे में आग लगने से झुलसकर दोनों की मौत हुई।



पुलिस ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए दोनों कमरे में अलाव जलाकर चारपाई पर सो रहे थे। इस बीच अलाव के धुएं और चारपाई में आग पकड़ने से झुलसने से दोनों की मौत हो गई।सूचना पर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है। इनमें से एक की पहचान शिवकुमार के रूप में की है। वहीं,दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।