बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने फरार चल रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया| थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया | 2 लाख 80 हज़ार रुपये के चोरी के जेवरात किया बरामद। SHO पुरानी ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल ने टीम के साथ किया गिरफ्तार।धारा 457/380/411 IPC में वांछित चल रहे थे अभियुक्त।
पुलिस ने ख्वासबारी रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्त सिकन्दर पांडेय उर्फ रोहित पांडेय, दिनेश उर्फ भल्लू को किया गिरफ्तार। अभियुक्तो के पास से चोरी की जेबर किमत लगभग 2,80, 000 रुपये के बरामद| एक देशी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर किया बरामद। अभियुक्त सिकन्दर पाण्डेय पर घोषित था 15 हज़ार रुपये का इनाम।
पूछताछ में अभियुक्तो ने बताया गया कि,'' हम लोग दिन में मोहल्लो में घूमकर इस बात का पता लगाते है कि कौन मकान कितने दिनो से बन्द है तथा इसमे रहने वाले किस स्तर के लोग है फिर मौका पाते ही हम लोग घर का ताला तोड़कर या खिड़की कि ग्रील उखाड़कर अथवा छत से आने वाले आसान रास्तों से घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात करते है तथा बरामद माल को इधर-उधर औने-पौने दामो में बेचकर अपनी आवश्यकताओ की पूर्ति करते है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
-सिकन्दर पाण्डेय उर्फ रोहित पाण्डेय पुत्र कन्हैया पाण्डेय उर्फ बालमुकुन्द पाण्डेय निवासी चंगरा-मंगरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर
-दिनेश उर्फ भल्लू पुत्र स्व० दयाराम निवासी संजय कालोनी(रेहरवा) थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
बरामदगी का विवरण: सिकन्दर पाण्डेय उर्फ रोहित पाण्डेय के पास से(01) एक अदद चैन पीली धातु । (02) एक अदद मंगल-सूत्र लाकेट पीली धातु । (03) 3 अदद कील पीली धातु । (04) एक जोड़ी कान का टप्स पीली धातु । (05)2 अदद अंगूठी पीली धातु । (06)2 जोड़ी पायल सफेद धातु । (07) 2 जोड़ी बिछिया सफेद धातु । (08) एक अदद पायल का टुकड़ा टूटा हुआ। (09) एक अदद बिछिया का टूटा हुआ सफेद धातु । (10) एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर । (1) जामा तलाशी से रुपया 1200/- नगद ।