मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गौर-बभनान मार्ग पर भीषण हादसा: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

बस्ती: बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के गौर-बभनान मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घुस गई। ट्राली में टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक कार…

गौर-बभनान मार्ग पर भीषण हादसा: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
गौर-बभनान मार्ग पर भीषण हादसा: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के गौर-बभनान मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घुस गई। ट्राली में टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए| 



घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कार में 4 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



जानकारी के अनुसार सोमवार रात गौर डिग्री कॉलेज के सामने गन्ना लदी खड़ी ट्रॉली में गौर से बभनान की ओर जा रही तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार गौर थाना क्षेत्र के छितहा गांव निवासी मोहन यादव (18) की मौत हो गई। जबकि सनी (12), यान (14) ,अमित कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। 



आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी गौर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।