जीवंत लोकतंत्र तभी संभव है जब निष्पक्ष चुनाव हो, भारतीय चुनाव आयोग विभिन्न देशों के लिए बेंचमार्क: मोदी
नई दिल्ली: नमो ऐप पर भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, मैं देश के सभी मतदाताओं को बहुत बधाई देता हूं| मोदी ने कहा,'भारत के संविधान न…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
जीवंत लोकतंत्र तभी संभव है जब निष्पक्ष चुनाव हो, भारतीय चुनाव आयोग विभिन्न देशों के लिए बेंचमार्क: मोदी | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: नमो ऐप पर भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, मैं देश के सभी मतदाताओं को बहुत बधाई देता हूं| मोदी ने कहा,'भारत के संविधान ने उन्हें ऐसा अधिकार दिया है जो देश का भाग्य बदलने की क्षमता रखता है। एक-एक वोट की जो शक्ति है वो कितनी योजनाएं शुरू कराती है और महत्वपूर्ण निर्णय करवाती है और देश के हर मतदाता के लिए ये गर्व की बात है कि चुनाव के जरिए देश की जनता ने लगातार सरकारें बनाई हैं|
प्रधानमंत्री ने कहा किस समय कैसी सरकार चाहिए उसका निर्णय लिया है, ये आपके एक वोट से ही हुआ है। 25 जनवरी 1950 में भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी इसलिए आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'भारत में चुनाव आयोग की स्थापना देश के गणतंत्र बनाने से एक दिन पहले हुई। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हमारे संविधान निर्माता जानते थे कि जीवंत लोकतंत्र तभी संभव है जब निष्पक्ष चुनाव हो। 1950 से लेकर आज तक हमारे चुनाव आयोग ने अपनी सार्थकता को साबित किया है| भारत उन देशों में से एक है जहां चुनाव आयोग लोगों को नोटिस जारी कर सकता है, अधिकारियों को स्थानांतरित कर सकता है। हमारी चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया विभिन्न देशों के लिए एक बेंचमार्क की तरह है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।