मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ में बवाल: स्पोर्टस स्टेडियम में जमकर चले लात-घूंसे व रॉड-डंडे, एक खिलाड़ी का फटा सिर, 'असहाय' नजर आई पुलिस

बस्ती: बस्ती जिले में शहीद सत्यवान स्टेडियम में चल रहा सांसद खेल महाकुंभ जंग का मैदान बन गया। बस्ती शहर के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ में जमकर मारपीट हुई। सांस्कृतिक कार्यक्…

बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ में बवाल: स्पोर्टस स्टेडियम में जमकर चले लात-घूंसे व रॉड-डंडे, एक खिलाड़ी का फटा सिर, 'असहाय' नजर आई पुलिस
बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ में बवाल: स्पोर्टस स्टेडियम में जमकर चले लात-घूंसे व रॉड-डंडे, एक खिलाड़ी का फटा सिर, 'असहाय' नजर आई पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती जिले में शहीद सत्यवान स्टेडियम में चल रहा सांसद खेल महाकुंभ जंग का मैदान बन गया। बस्ती शहर के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ में जमकर मारपीट हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पर कबड्डी के खिलाड़ियों और युवकों के बीच जमकर  मारपीट हुई...लात-घूसे चले । युवकों ने खिलाड़ी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे एक खिलाड़ी का सिर फट गया। जिसके बाद खिलाड़ी के साथी आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।  स्टेडियम सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी के सामने करीब आधे घंटे तक स्टेडियम में मारपीट होती रही और पुलिस 'असहाय'' बनी  रही|



ये घटना 21 जनवरी की शाम की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस के सामने मारपीट हो रही है|वीडियो में देखा जा सकता है दोनों पक्ष आपस में मारपीट कर रहे हैं। साथ ही एक युवक जमीन पर गिरा हुआ है, जिसको युवक आकर मार रहे हैं। पास में खड़ी पुलिस तमाशा देख रही है। कोई भी युवकों को रोकने के लिए आगे नहीं आ रहा है। हमले में खिलाड़ी के सिर पर लोहे की रॉड लगने से लहूलुहान हो गया है। उसके एक साथी के हाथ में बचाव करते हुए काफी चोट लगी है। 



घायल खिलाड़ी ने अनूप खरे नाम के एक भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने कहा कि हम लोग हमलावरों को पकड़कर बिठाए थे, उड़ी समय वहां पहुंचे नेता अनूप खरे ने हमलावरों को छुड़ाया और वह हमें ही मारने पीटने लगे।



सदर के सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि,''21 जनवरी को बस्ती के स्पोर्टस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता खत्म होने के बाद कुछ लोगों में हार जीत को लेकर मारपीट हो गई। FIR दर्ज की गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|



इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए यूपी कांग्रेस ने कहा,''यह दृश्य है बस्ती के सांसद खेल महाकुंभ का। जहां एक खिलाड़ी को कुछ अन्य खिलाड़ी बुरी तरह मार रहे। वो भी UP पुलिस के सामने। जब 'सांसद' के खेल महाकुंभ में UP पुलिस का इतना ढीला रवैया है। फिर सामान्यतया कैसा व्यवहार होगा इनका? क्या अभी तक इस खिलाड़ी के हमलावरों की गिरफ़्तारी हुई?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।