मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा सरकार 'निजीकरण' को बढ़ावा दे रही, समाज में नफरत और भेदभाव बढ़ा रही: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज वरिष्ठ समाजवादी नेता, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्प…

भाजपा सरकार 'निजीकरण' को बढ़ावा दे रही, समाज में नफरत और भेदभाव बढ़ा रही: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार 'निजीकरण' को बढ़ावा दे रही, समाज में नफरत और भेदभाव बढ़ा रही: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज वरिष्ठ समाजवादी नेता, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी चिंतक स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



 इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी डाॅ0 राम मनोहर लोहिया जी, जय प्रकाश नारायण जी और कर्पूरी ठाकुर जी की पीढ़ी के नेता रहें। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। आज हम समाजवादी साथी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान का रास्ता सिर्फ समाजवादी विचारधारा दे सकती है। समाजवादी विचारधारा सबको बराबरी का हक और सम्मान देती है। इसी विचारधारा से देश और समाज का भला हो सकता है। भाजपा सरकार समाज में नफरत और भेदभाव बढ़ा रही है। भाजपा राज में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीब आज न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है। भाजपा संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन रही है। यह सरकार सामाजिक न्याय की दुश्मन और पिछड़ों, दलितों की विरोधी है। 



जातीय जनगणना पर उन्होंने कहा कि,'' समाजवादी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में कहा था कि सरकार बनेगी तो तीन महीने में जातीय जनगणना करायी जाएगी। भाजपा कभी भी पिछड़ों को हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। बिहार सरकार जातीय जनगणना करा रही है। यह एक अच्छा कदम है। 



समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि,''जाति जनगणना कोई आज की मांग नहीं है। अंग्रेजों ने किसी जमाने में इस पर समझौता किया और संविधान के अधिकार तभी मिल सकते हैं जब जाति जनगणना सही पता होगा। समाजवादियों का मानना है कि जाति जनगणना होनी चाहिए, हमारी सरकार जैसे ही बनेगी हम जाति जनगणना कराएंगे|



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा सरकार जानबूझकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। भाजपा ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को लाभ हो रहा है। भाजपा ऐसे कानून बना रही है जिससे पूरी सरकार एक प्राइवेट हाथों में चली जाए। इसी तरह से एक कानून ब्रिटेन में पास हुआ था, उसके बाद भारत में कारोबार करने वाली ईस्ट इण्डिया कम्पनी की सरकार बन गई थी। भाजपा सरकार भी उसी रास्ते पर काम कर रही है। प्रदेश और देश की बिगड़ी स्थिति को समाजवादी विचारधारा ही सुधार सकती है।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में प्रदेश को पीछे ढकेल दिया है। आज हर वर्ग नाराज है। किसानों, नौजवानों, व्यापारियों में आक्रोश है। ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें भाजपा हार जाएगी। पूरी सरकार निवेश के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। सरकार न्यूयार्क, लंदन से निवेश लाने गई थी। अब उसे जिलों-जिलों में निवेश सम्मेलन करना पड़ रहा है। 



उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में सरकार निवेश लाने जा रही है, वहां भी तो उसी तरह का कार्यक्रम हो रहे हैं। अभी मध्य प्रदेश सरकार ने विज्ञापन दिया है कि वहां 17 लाख करोड़ का निवेश आ रहा है। जब दूसरे प्रदेशों में भी इसी तरह से निवेशक सम्मेलन हो रहे हैं तो वहां से यहां निवेश कैसे आएगा? भाजपा सरकार जनता को सिर्फ धोखा दे रही है।


यादव ने कहा जनता भाजपा सरकार का हाल और काम देख रही है। भाजपा का 2022 अभी खत्म नहीं हुआ। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। किसान के गन्ने का भुगतान नहीं हुआ। बिजली का मंहगा बिल देना पड़ रहा है। कीटनाशक दवाएं महंगी हैं। डीएपी, यूरिया खाद का कोई इंतजाम नहीं है। देश में सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ हो रही है।


यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में बनाए गए जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट तथा अन्य विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।