मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: पत्नी रूठकर चली गई मायके, तो तनाव में आकर फांसी पर झूल गया पति

बस्ती: बस्ती जिले के लालगंज थाना के लालगंज बाजार निवासी एक युवक ने अपने ही घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ला…

बस्ती: पत्नी रूठकर चली गई मायके, तो तनाव में आकर फांसी पर झूल गया पति
बस्ती: पत्नी रूठकर चली गई मायके, तो तनाव में आकर फांसी पर झूल गया पति — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के लालगंज थाना के लालगंज बाजार निवासी एक युवक ने अपने ही घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने कमरे में का दरवाजा खुलवाया, इसमें सुनील कुमार मौर्य का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|


बताया जा रहा है कि लालगंज बाजार निवासी सुनील कुमार मौर्य अपने घर में अकेला रह रहा था। सोमवार की शाम से सुनील कुमार मौर्य का मकान बंद था। आज मंगलवार दोपहर के 12 बजे तक दरवाजा नही खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजे के ऊपर लगे रोशन दान से देखा तो सुनील का शव लटक रहा था|


जिसकी सूचना पड़ोसियों ने लालगंज पुलिस को दी गई और लालगंज थाना प्रभारी महेश सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है ।


जानकारी के मुताबिक,  सुनील अपनी पत्नी सुमन और 3 बच्चो के साथ अकेले ही रह रहा था। कई दिनों से  सुनील का उसकी पत्नी सुमन से विवाद हो गया था|  जिसके बाद वह गुस्सा होकर अपने मायके चली गई थी। पड़ोसियों के मुताबिक, बच्चो को लेकर सुमन करीब 15 दिन पहले ही अपने पति के आचरण से तंग आकर अपने भाई के साथ मायके चली गई थी। जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया था।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।