मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में दूध के बकाया पैसे को लेकर विवाद में फायरिंग: 12 वर्षीय बच्चा घायल, आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में आज मंगलवार दोपहर को दूध का बकाया पैसा मांगने को लेकर विवाद हो गया| विवाद में 25 वर्षीय अंशु दुबे नाम के युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, यह…

बस्ती में दूध के बकाया पैसे को लेकर विवाद में फायरिंग: 12 वर्षीय बच्चा घायल, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती में दूध के बकाया पैसे को लेकर विवाद में फायरिंग: 12 वर्षीय बच्चा घायल, आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में आज मंगलवार दोपहर को दूध का बकाया पैसा मांगने को लेकर विवाद हो गया| विवाद में 25 वर्षीय अंशु दुबे नाम के युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, यह गोली 12 साल के बच्चे के पैर में लगी| घटना के बाद बच्चे के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| वहीँ गांव वालों ने बच्चे को गोली मारने वाले अंशु दुबे पकड़ को कर पुलिस के हवाले कर दिया है| नगर पुलिस आरोपी अंशु को गिरफ़्तार कर पुलिस थाने लेकर आई है|



दरअसल, अंशु दुबे के घर से बलराम यादव दूध खरीदता था| मंगलवार दोपहर को अंशु दुबे पैसा मांगने बलराम के घर पहुंचा| इसी दौरान अंशु दुबे और बलराम यादव के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई| जिसके बाद अंशु दुबे ने तमंचे से फायर कर दिया| ये गोली बलराम यादव के 12 साल के बेटे को लग गई, जिससे वो घायल हो गया|  गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और उन्होंने आरोपी अंशु दुबे को पकड़ लिया| सूचना पर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|



क्षेत्राधिकारी ने बताया,''थाना नगर पुलिस टीम द्वारा अनुराग दुबे उर्फ अंशु दुबे पुत्र राम प्रकाश दुबे निवासी ग्राम पिपरौला थाना नगर को ग्राम कैथवलिया लाला से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय बस्ती के समक्ष रवाना किया गया|



बलराम यादव पुत्र राममिलन यादव द्वारा थाना नगर पर लिखित तहरीर दिया गया कि आज मंगलवार (26 दिसंबर, 2022) को अनुराग दुबे उर्फ अंशु दुबे निवासी ग्राम पिपरौला व दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूध का बकाया पैसा मांगने के लिए घर पर आए थे। अभियुक्तों द्वारा धमकी देते हुए गोली चला दिया गया, जिसमे वादी के लड़के सत्यम (उम्र 12 वर्ष ) के पैर में गोली लग गई ,जिसे दवा इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए| पुलिस ने बताया,'' अभियुक्त अनुराग दुबे उर्फ अंशु दुबे को गांव वालो के द्वारा पकड़ कर थाना नगर पुलिस को सुपुर्द किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय बस्ती भेजा गया ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।