मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

बस्ती: युवक ने सास-बहू पर धारदार हथियार से किया हमला, सास की मौके पर ही मौत, एक जिला अस्पताल में भर्ती

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज सुबह धारदार हथियार से एक महिला की हत्या कर दी गई| दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने श…

बस्ती: युवक ने सास-बहू पर धारदार हथियार से किया हमला, सास की मौके पर ही मौत, एक जिला अस्पताल में भर्ती
बस्ती: युवक ने सास-बहू पर धारदार हथियार से किया हमला, सास की मौके पर ही मौत, एक जिला अस्पताल में भर्ती — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज सुबह धारदार हथियार से एक महिला की हत्या कर दी गई| दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया|  बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने के करचोलिया सिवान में शौच करने जाते समय 58 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की 30 वर्षीय बहू पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। 



शौच के लिए निकले लोग महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। दर्द से कराह रही बहू को आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


बताया जा रहा है प्रेमिका का साथ छोड़ने के बाद प्रेमी युवक ने प्रेमिका की सास शुभावती की गला रेतकर हत्या कर दी। प्रेमिका पूजा पर भी किया जानलेवा हमला। घायल प्रेमिका को बस्ती जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। पुलिस ने शव को लिया कब्जे में।



सूचना पर कप्तानगंज पुलिस के अलावा प्रभारी निरीक्षक नगर बजार सतानंद पांडेय, इंस्पेक्टर कलवारी अनिल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष दुबौलिया विंदेश्वरी मणि तिवारी, हरैया विकास यादव के अलावा फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच की टीम गांव में पहुंची। एसपी आशीष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर जानकारी हासिल किया।



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा।एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घायल पूजा अब है खतरे से बाहर। एसपी ने बताया कि तहरीर पर धारा, 302 और 307  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामला बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव का।



पुलिस के मुताबिक करचोलिया गांव की सुभावती देवी (58) पत्नी राम पियारे और उसकी बहू पूजा (30) पत्नी कमलेश शौच के लिए गांव के पूरब सिवान में गयी थी। बताया जाता है कि संदिग्ध परिस्थितियों में सास-बहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मौके पर संघर्ष के निशान हैं।गला रेतने से मौके पर ही सास खेत में मौत हो गई जबकि बहू पूजा को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


पूजा का पति कमलेश उर्फ राजू चार वर्षों से सऊदी अरब में रहता था। तीन माह पहले गांव आया है। घर में पिता-पुत्र के अलावा सास बहू ही थी। पुलिस ने घायल पूजा विश्वकर्मा के बयान के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में ले लिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।