मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

बस्ती: बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक बाग से 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के के पड़री गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों म…

बस्ती: पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
बस्ती: पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक बाग से 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के के पड़री गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला| ।युवक की पहचान 25 वर्षीय शिवमूरत शुक्ल पुत्र सत्यनरायन शुक्ल के रूप में हुई है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।



वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी शिवमूरत शुक्ल (25) पुत्र सत्यनरायन शुक्ल दिन में घर से निकला था। पड़री गांव के बाग में उसे संदिग्ध अवस्था में पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। 



एसओ वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि पड़री गांव में एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उसका शव बाग में जमीन पर पड़ा पाया गया। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था। किसी कारण उसने फंदे से लटककर जान दे दी।



जब तक पुलिस पहुंची युवक के शव को फंदे से उतारा जा चुका था। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।