पश्चिम चंपारण: बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री नारायण साह के बेटे द्वारा चंपारण में कथित तौर पर मारपीट के बाद हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पश्चिम चंपारण के नौतन के विधायक और बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री मंत्री नारायण साह के पुत्र की दबंगई देखने को मिली है। आरोप है कि मंत्री के बगीचे में खेल रहे बच्चों की पिटाई उनके बेटे बबलू ने कर दी और जब परिजनों ने विरोध किया तो मंत्री के बेटे ने बच्चों के साथ मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग की,.. कई लोग जख्मी हो गये|
फायरिंग से बच्चों के जख्मी होने खबर जैसे ही गांव में पहुंची अभिभावक भड़क गए| ग्रामीणों ने मिलकर मंत्री जी के बेटे और उनके कर्मियों को खदेड़कर पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई कर दी| गुस्सा इतना भड़क गया कि पिटाई के बाद मंत्री जी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी गई| पुलिस ने मौका-ए-वारदात से एक पिस्टल और एक राइफल जब्त किया है| जिसे ग्रामीणों ने छीन लिया था| बताया जा रहा है कि दोनों हथियार मंत्री साहब के बेटे के ही हैं|
बताया जा रहा है, पश्चिम चंपारण जिले के हरदिया गांव में क्रिकेट खेल रहे लड़कों को मंत्री के बेटे बबलू और दूसरे स्टाफ मना करने गए थे। इसी दरम्यान बात बढ़ गई। कहा जा रहा है कि विवाद ऐसा बढ़ा की गुस्से में आकर मंत्री के बेटे ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद तो स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लड़कों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने मंत्री जी के बेटे बबलू और उनके कर्मियों की जमकर पिटाई की। गुस्सा इतना भड़क गया कि पिटाई के बाद मंत्री जी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी।
हालंकि मंत्री नारायण प्रसाद साह ने कहा कि फायरिंग नहीं की गई है और ना ही उनके गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। मगर जिस गाड़ी से उनका लड़का बागीचे में गया था, उस पर मंत्री का नेम प्लेट लगा हुआ था।
बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री नारायण साह ने कहा,'जो गाड़ी वहां (घटना स्थल पर) है उस पर भाजपा का स्टिकर और किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष का बोर्ड लगा होगा लेकिन पर्यटन विभाग का स्टिकर नहीं होगा। हमारे लड़के द्वारा किसी भी तरह की फायरिंग नहीं हुई है। बदनाम करने के लिए अफवाह फैलाई जा रही है|
दरअसल, यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है| हरदिया गांव में जहां ये विवाद हुआ वहां पर मंत्री नारायण साह का आम का बागीचा है। मंत्री पुत्र का बगीचे में खेल रहे बच्चों का देख कर गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया| बच्चों को खलता देख वो अपने खेत पर पहुंचा और बिना कुछ पूछे उनकी पिटाई शुरू कर दी|वहीं, इस दौरान जब कुछ लोगों ने बीच बचाव करने के लिए पास आने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी और रौब दिखते हुए उसने बदूंक बच्चे पर तान दी और कहने लगा कि जो आएगा उसे मार दूंगा|
आरोप है कि पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के पुत्र ने ना सिर्फ बच्चों को पीटा बल्कि बीच बचाव करने आई महिलाओं और लड़कियों की भी पिटाई कर दी| ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने पर्यटन मंत्री की गाड़ी का घेराव किया और न्याय की गुहार लगाई|