Basti News: 7 अगस्त को जिले में 25,82 दिव्यांगों को उपकरण बांटे जाएंगे
बस्ती: बस्ती जिले में 2582 दिव्यांगों को उपकरण वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय सामाजिक आधिकारिता मंत्री डॉ0 वीरेन्द्र सिंह 07 अगस्त को 11.00 बजे से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। उक्…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
Basti News: 7 अगस्त को जिले में 25,82 दिव्यांगों को उपकरण बांटे जाएंगे | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती जिले में 2582 दिव्यांगों को उपकरण वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय सामाजिक आधिकारिता मंत्री डॉ0 वीरेन्द्र सिंह 07 अगस्त को 11.00 बजे से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिये है। अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होने कार्यक्रम का नोडल उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार सिंह को बनाया है।
उन्होने बताया कि कुल 1160 एडिप योजना के तहत दिव्यांगों को उपकरण दिये जायेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 1422 वृद्धजनों को उपकरण वितरण किया जायेगा। 07 अगस्त को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा, जिसमें 100 लाभार्थियों को उपकरण वितरण किया जायेंगा। इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से सभी को सम्बोधित करके किया जायेंगा।
इस संबंध में उन्होने अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारिया सौपा है। बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य कोषाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार सिंह, एलिम्को संस्था के प्रबन्धक हरीश कुमार तथा सहायक प्रबन्धक सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहें। हरीश कुमार ने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन 01 से 20 मार्च 2021 के बीच प्रत्येक ब्लाक पर कैम्प आयोजित करके किया गया था। उन्होने बताया कि 09 अगस्त से सभी ब्लाको में कैम्प आयोजित करके वहॉ के लाभार्थियों को उपकरण वितरण किया जायेंगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।