मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादियों ने निकाली साइकिल यात्रा, सिद्धार्थ सिंह ने कहा -हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार

बस्ती: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पण्डित जनेश्वर मिश्र के जन्म दिन पर समाजवादियों ने शहर से लेकर गांवों तक साईकिल यात्रा निकालकर लोगों को पार्टी के रीति नीति की जानकारी दिया। मुलायम सिंह यादव यूथ…

Basti News: जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादियों ने निकाली साइकिल यात्रा, सिद्धार्थ सिंह ने कहा -हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार
Basti News: जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादियों ने निकाली साइकिल यात्रा, सिद्धार्थ सिंह ने कहा -हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पण्डित जनेश्वर मिश्र के जन्म दिन पर समाजवादियों ने शहर से लेकर गांवों तक साईकिल यात्रा निकालकर लोगों को पार्टी के रीति नीति की जानकारी दिया। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के  राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के संयोजन मे विधानसभा कप्तानगंज के गौर ब्लॉक के हलुआ से साईकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा बेलवारिया, रानीपुर, कछिया, छिथहा, गोन्हा, सावडीह होते हुये हलुआ तक पहुंुची। 10 किलोमीटर की साईकिल यात्रा में स्थान-स्थान पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने लोगों से सीधा संवाद बनाया।



सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कोरोना संकट काल में शवों को गंगा में या अन्य नदियों में फेंक दिये जाने की मजबूरी, तिल-तिल कर दम तोड़ते लोगों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को लोग कभी नहीं भूल पायेंगे। कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई लगातार बढती जा रही है। पेट्रोल, डीजल व बिजली की कीमतें आसमान छू रही है। आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त है। किसानों को उनके फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही है, गन्ना किसानों का अरबो रूपया चीनी मिलों पर बकाया है। समाजवादी पार्टी जनता के सवालों को लेकर विधानसभा चुनाव मैंदान में उतरेगी।



साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से यदुराम यादव , निर्मल सिंह ,श्री प्रकाश गुप्ता  , मौलाना इलयास संजय सिंह राठौर, रमेश चौधरी, बालमुकुंद ,शिखर,अक्षय दीप ,प्रेमशंकर सोनी,अमर सिंह , लकी सिंह, अतुल सिंह, अंकुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, अतुल सिंह सूर्यवंशी, अंकुर सिंह सूर्यवंशी,असलम ,विन्देश्वरी यादव,अशर्फी लाल,रामबाबू पाण्डेय,गौरव,अमित,पारस यादव ,गब्बर यादव,शेर बहादुर ,पिन्टू सिंह, विक्की सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।