बस्ती: कलवारी पुलिस का जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील
कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कलवारी व थाना पुलिस टीम ने कुसौरा बाजार, कमहरिया गांव और गायघाट चौकी समेत कई जगह चौपा…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती: कलवारी पुलिस का जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कलवारी व थाना पुलिस टीम ने कुसौरा बाजार, कमहरिया गांव और गायघाट चौकी समेत कई जगह चौपाल कर ग्रामीणों से संवाद किया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को रात्रि के समय होने वाली चोरी की घटनाओं से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराध और ड्रोन से जुड़ी अफवाहों से भी सचेत किया।
अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि मानसिक रूप से बीमार अथवा निर्दोष लोगों को गलतफहमी में चोर समझकर नुकसान न पहुँचाया जाए। ऐसी स्थिति में मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोगों से यह भी कहा गया कि वे सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि किए अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा न करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
चौपाल के अंत में अधिकारियों ने ग्रामीणों से मिलकर शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।