Time:
Login Register

Basti: बिजली बिल के विवाद के बाद छात्र पर ईंट से हमला, सिर में गंभीर चोट

By tvlnews August 8, 2026
Basti: बिजली बिल के विवाद के बाद छात्र पर ईंट से हमला, सिर में गंभीर चोट

बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव निवासी छात्र शिवांश धीरेंद्र सिंह पर शनिवार सुबह ईंट से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल छात्र ने कोतवाली थाना क्षेत्र में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, शिवांश अपने परिवार के साथ बस्ती के डमरूआ बाईपास स्थित न्यायालय के पीछे किराए का कमरा लेकर रहते हैं और पढ़ाई करते हैं। बताया गया कि शुक्रवार को बिजली के बिल को लेकर शिवांश के पिता और पड़ोसी मंजीत वर्मा के बीच विवाद हुआ था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया था।


शिवांश के मुताबिक, शनिवार सुबह वह स्टेडियम जाने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान मंजीत वर्मा का पुत्र अपने एक साथी के साथ पीछे से आया और दोनों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने ईंट से शिवांश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


हमले के बाद आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया, जबकि शिवांश ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद घायल शिवांश ने कोतवाली क्षेत्र में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।

Powered by Froala Editor

You May Also Like