मुख्य सामग्री पर जाएँ
13 सितंबर 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से कुदरहा ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य लवकुश राना गंभीर रूप से घायल, बीआरडी गोरखपुर रेफर

लालगंज थाना क्षेत्र के खैराटी गांव निवासी व कुदरहा ब्लॉक तृतीय से भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य लवकुश राना एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प…

अज्ञात वाहन की टक्कर से कुदरहा ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य लवकुश राना गंभीर रूप से घायल, बीआरडी गोरखपुर रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से कुदरहा ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य लवकुश राना गंभीर रूप से घायल, बीआरडी गोरखपुर रेफर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लालगंज थाना क्षेत्र के खैराटी गांव निवासी व कुदरहा ब्लॉक तृतीय से भारतीय जनता पार्टी  के जिला पंचायत सदस्य लवकुश राना एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


काम के सिलसिले में बस्ती जा रहे थे लवकुश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की शाम करीब 3:30 बजे लवकुश राना पुत्र रामप्रकाश अपने कार्य के सिलसिले में बाइक द्वारा बस्ती की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बनकटी ब्लॉक के बरोहिया मार्ग के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होंने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी।

स्थानीय अस्पताल से गोरखपुर रेफर

सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से घायल लवकुश राना को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी और फिर कैली अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते बेहतर इलाज के लिए बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, सिर में गहरी चोट (अधिक घाव) लगने के कारण वह अभी भी अचेत (बेहोश) अवस्था में हैं और उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।

भाई ने थाने में दी तहरीर, FIR की मांग

घायल लवकुश राना के छोटे भाई प्रदीप कुमार ने लालगंज थाना अध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र (तहरीर) देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व प्रत्यक्षदर्शियों के जरिए अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।