महाराष्ट्र: बीड में दो अलग-अलग हादसों में एक डॉक्टर समेत दस लोगों की मौत
बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में दो अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत हो गई है। धामनगांव गांव से शहर की ओर जा रही एक एम्बुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर में एक डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई।जिले के आ…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
महाराष्ट्र: बीड में दो अलग-अलग हादसों में एक डॉक्टर समेत दस लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News
बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में दो अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत हो गई है। धामनगांव गांव से शहर की ओर जा रही एक एम्बुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर में एक डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई।
जिले के आष्टी तालुका के धामनगांव से एक मरीज को अहमदनगर ले जाते समय दौलावडगांव के पास एंबुलेंस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें 38 वर्षीय डॉ. राजेश झिंजुर्के ,एम्बुलेंस ड्राइवर भरत लोखंडे और दो अन्य लोगों की मौत हो गई है। साथ ही एक घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है|
दूसरी घटना में आष्टी जामखेड रोड पर गंधनवाड़ी फाटा के पास 40-45 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। उनमें से 25 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से नौ की हालत गंभीर हैं। सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण बीड-नगर राजमार्ग पर भारी जाम लग गया।
घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।