बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने एक बयान को लेकर एकबार फिर सुर्ख़ियों में है|अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि,'' जो सरकारी अधिकारी सही काम नहीं करता हो, उसके सिर पर दोनों हाथ से लाठी मारो। 'अगर कोई सरकारी अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते है, तो उन्हें बांस से मारो|
बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि,अगर कोई (कोई सरकारी अधिकारी) आपकी शिकायतों को नहीं सुनता है, तो उन्हें बांस के डंडे से मारा।
गिरिराज सिंह ने भरे मंच में कहा, अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुनें तो उनकी पिटाई कर दीजिए दोनों हाथ से बांस उठाइये उसे पीट दीजिए| उन्होंने कहा कि,''न तो हम उनसे कोई नाजायज काम करने के लिए कहते हैं, न ही हम किसी अधिकारी द्वारा नाजायज 'नंगा नृत्य' बर्दाश्त करेंगे|