मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

गोंडा: शौच के लिए गई महिला को दबंगों ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, 5 दिन बाद दर्ज हुई FIR

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां बीते दिनों एक 40 वर्षीय जिंदा महिला के ऊपर रात में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई थी, गंभीर अवस्था में घायल महिला इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजी गई थी और जिला अस्पताल से…

गोंडा: शौच के लिए गई महिला को दबंगों ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, 5 दिन बाद दर्ज हुई FIR
गोंडा: शौच के लिए गई महिला को दबंगों ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, 5 दिन बाद दर्ज हुई FIR — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां बीते दिनों एक 40 वर्षीय जिंदा महिला के ऊपर रात में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई थी, गंभीर अवस्था में घायल महिला इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजी गई थी और जिला अस्पताल से ही रात में ही लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था| आज महिला के होश में आने पर महिला के बयान और परिजनों की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है और जांच में जुटी हुई है | परिजनों की माने तो पुलिस इन दबंगों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं कर रही है क्योंकि इन दबंगों की पहुंच राजनीति के अच्छे नेताओं से है और इन पर तमाम मामले पहले से भी दर्ज है।




वहीं पुलिस अधीक्षक गोंडा शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और उनके परिजनों से बातचीत की गई उस समय महिला जो घायल महिला थी वह बोलने की हालत में नहीं थी इसीलिए इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया था| उनके परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी थी उसमें एफआई आर दर्ज कर ली गई है और उसकी विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है | उनके परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई किसी ने नहीं बताया कि यह घटना किन के द्वारा कार्य की गई है|



 आज यह बात प्रकाश में आई है कि कि महिला के द्वारा कुछ लोगों के नाम इसमें अंकित किए गए हैं उसमें निर्देशित किया गया है कि उन नामों को विवेचना में शामिल करते हुए विवेचना की जा और अगर उनके खिलाफ कोई भी सबूत मिलता है तो तत्काल उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।




यह घटना 1 मार्च देर रात्रि मैं हुई थी और डॉक्टर द्वारा रात में ही इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया था परिजनों की तहरीर पर आज यानि 6 मार्च 2021 को एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। महिला ने आज लखनऊ में ही कुछ लोगों के नाम लिए हैं महिला और उसके परिजन लखनऊ में ही हैं।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।