मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मारो में कांग्रेस का कब्जा: कांग्रेस ने 15 में से 10 पर दर्ज की जीत, BJP को 4, एक पर निर्दलीय का कब्जा; बेमेतरा उपचुनाव में भी कांग्रेस का कब्जा

Chhattisgarh Municipal Election Results 2021: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।नगर पंचायत के 15 वार्ड में से 10 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को…

मारो में कांग्रेस का कब्जा: कांग्रेस ने 15 में से 10 पर दर्ज की जीत, BJP को 4, एक पर निर्दलीय का कब्जा; बेमेतरा उपचुनाव में भी कांग्रेस का कब्जा
मारो में कांग्रेस का कब्जा: कांग्रेस ने 15 में से 10 पर दर्ज की जीत, BJP को 4, एक पर निर्दलीय का कब्जा; बेमेतरा उपचुनाव में भी कांग्रेस का कब्जा | फ़ोटो: TVL News

Chhattisgarh Municipal Election Results 2021: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।नगर पंचायत के 15 वार्ड में से 10 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को 4 और निर्दलीय को एक वार्ड में जीत मिली है। खास बात यह है कि वार्ड 2 में कांग्रेस उम्मीदवार मालती बघेल और भाजपा प्रत्याशी रानी बिरेंद्र घृतलहरे के बीच टाई हो गया था। दोनों को 94-94 वोट मिले थे। इसके बाद लॉटरी के जरिए मालती बघेल को एक वोट से विजयी घोषित किया गया।



नगरीय निकायों में आम/उप निर्वाचन के तहत बेमेतरा जिले की नगर पालिका परिषद बेमेतरा, नगर पंचायत थानखम्हरिया एवं मारो में पार्षद पद के लिए 20 दिसम्बर को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना आज गुरुवार को हुई। 



जिला निर्वाचन कार्यालय (स्था. निर्वा.) से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मारो के विजय प्रत्याशियों मे 

वार्ड क्रमांक 01 से पुरुषोत्तम कोशले (भाजपा) प्राप्त मत 90

वार्ड क्र.02 से मालती बघेल (कांग्रेस) प्राप्त मत 94 प्लस 1

वार्ड क्र 03 से ममता यादव (कांग्रेस) प्राप्त मत 195

वार्ड क्र 04 से राजेन्द्र कुमार टंडन (कांग्रेस) प्राप्त मत 156

वार्ड क्र 05 से अराधना माधो सिंह क्षत्री (कांग्रेस) प्राप्त मत 127

वार्ड क्र 06 से मनोज गुम्बर (भाजपा) प्राप्त मत 88

वार्ड क्र 07 से बसंत कुमार गुप्ता (भाजपा) प्राप्त मत 125

वार्ड क्र 08 सुधा तिवारी (कांग्रेस) प्राप्त मत 118

वार्ड क्र 09 चन्द्रभान साहू (भाजपा) प्राप्त मत 111, वार्ड क्र 10 रामनाथ मिरी (कांग्रेस) प्राप्त मत 124

वार्ड क्र 11 परमेश्वर पप्पू मिरी (कांग्रेस) प्राप्त मत 158, वार्ड क्र 12 सुरेश कुमार पाटील (भाजपा) प्राप्त मत 165

 वार्ड क्र 13 इश्वर धु्रव (कांग्रेस) प्राप्त मत 110

वार्ड क्र 14 चंद्रकांता निरंजन बंजारे (कांग्रेस) प्राप्त मत 85 और वार्ड क्र 15 से धनलाल देशलहरे (निर्दलीय) 109 मत प्राप्त कर विजयी हुये।



नगर पालिका बेमेतरा उप चुनाव

नगर पालिका परिषद बेमेतरा के वार्ड क्रमांक-05 में पार्षद के पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसकी मतगणना के उपरांत विजय प्रत्याशी श्री राजू साहू (कांग्रेस) को 564 मत तथा वार्ड क्रमांक 11 के विजय प्रत्याशी नीतू कोठारी (निर्दलीय) को 509 मतों से विजयी हुए। इसी प्रकार नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक 11 से अफसाना करीम बेग (कांग्रेस) 184 मत प्राप्त कर विजयी हुए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।