मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजापुर में भाजपा का साफ: भोपालपटनम की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भैरमगढ़ में भी कांग्रेस ने मारी बाजी

Chhattisgarh Municipal Election Results 2021: नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 के तहत् बीजापुर जिले के दो नगरपंचायत भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम में मतगणना के परिणाम जारी हुआ जिसके अन्तर्गत भैरमगढ़ नगर पंचायत के 15…

बीजापुर में भाजपा का साफ: भोपालपटनम की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भैरमगढ़ में भी कांग्रेस ने मारी बाजी
बीजापुर में भाजपा का साफ: भोपालपटनम की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भैरमगढ़ में भी कांग्रेस ने मारी बाजी | फ़ोटो: TVL News

Chhattisgarh Municipal Election Results 2021: नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 के तहत् बीजापुर जिले के दो नगरपंचायत भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम में मतगणना के परिणाम जारी हुआ जिसके अन्तर्गत भैरमगढ़ नगर पंचायत के 15 वार्डो में से 10 वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की वहीं भोपालपटनम के सभी 15 वार्डो  में   कांग्रेस प्रत्याशी निर्वाचित हुए।  बीजापुर जिले के भोपालपटनम में पूरे 15 वार्डों में कांग्रेस ने फतह हासिल की और भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है।



भैरमगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 से सियाराम नेगी (कांग्रेस) को 136 एवं रजिव नेगी (भाजपा) को 111 मत प्राप्त हुए इसी तरह वार्ड क्रमांक 02 में देवनाथ (भाजपा) 125, अनंत राम नेगी (कांग्रेस) 86, वार्ड क्रमांक 03 में दुरूपसाय कुपाल (कांग्रेस) 140, अर्जुन समरथ (भाजपा) 71, नोटा 04, वार्ड क्रमांक 04 में ललिता कुपाल (भाजपा) 146, धनेश्वरी (कांग्रेस) 115, नोटा 01, वार्ड क्रमांक 05 जागवेन्द्र देवांगन (कांग्रेस) 151, संतोष कुमार देवांगन (भाजपा) 122, जगदीश जाटव (जेसीसी) 10,  नोटा 01, वार्ड क्रमांक 06 लता देवागंन (कांग्रेस) 115, जमुना देवांगन (भाजपा) 107, अनिता सेठिया (जेसीसी) 22, वार्ड क्रमांक 07 निलबती शिव समरथ (भाजपा) 103, निलधर समरथ (कांग्रेस) 102, वार्ड क्रमांक 08 सरिता कश्यप (कांग्रेस) 144, सुबति कश्यप (भाजपा) 122, नोटा 04, वार्ड क्रमांक 09 संजय कुमार नेताम (भाजपा) 109, लव कुमार रायडू (कांग्रेस) 67, निमेश सकनी (जेसीसी) 07, वार्ड क्रमांक 10 ममता नेताम (कांग्रेस)113, शांति बघेल (भाजपा) 93, नोटा 01, वार्ड क्रमांक 11 सुखमती मांझी (कांग्रेस) 133, बालाराम परबुलिया (भाजपा) 86, नोटा 01, वार्ड क्रमांक 12 राजेश्वर कुवर (भाजपा) 125, महेन्द्र साहनी (कांग्रेस) 97, नोटा 02, वार्ड क्रमांक 13 सुखदेव नाग (कांग्रेस) 152, हितेन्द्र नाग (भाजपा) 82, वार्ड क्रमांक 14  शशी परबुलिया (कांग्रेस) 132, बलभद्र पुजारी (भाजपा) 103, वार्ड क्रमांक 15 सरोज शर्मा (कांग्रेस) 163, रीता शैलेन्द्र पटेल (भाजपा) 120, नोटा 01, मत प्राप्त हुए।



नगर पंचायत भोपालपटनम में सभी वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्वाचित हुए।

वार्ड क्रमांक 01 में सुकना तलांडी (कांग्रेस) 70 वेंकटेश्वर यालम (भाजपा) 48, शरद शंख गोटे (निर्दलीय) 02, विक्की मेट्टा 28, वार्ड क्रमांक 02 अरूण कुमार कोरम (कांग्रेस) 137, मनीष कोरम (भाजपा) 92, वार्ड क्रमांक 03 सुनीता ऐट्टी (कांग्रेस) 93, सरीता कुड़ेम (भाजपा) 60, नोटा 01, वार्ड क्रमांक 04 रिंकी कोरम (कांग्रेस) 77, कविता एंजा, (भाजपा) 54, वार्ड क्रमांक 05 पार्वती गौतम (कांग्रेस) 54, शकुंतला तोर्रेम (भाजपा) 27, वार्ड क्रमांक 06 विजय लक्ष्मी वासम (कांग्रेस) 42, सूर्यकांता केतारप (भाजपा) 20, नोटा 02, वार्ड क्रमांक 07 रज्जाक शेख (कांग्रेस) 74, श्रीनिवास कोयलकर (भाजपा) 55, वार्ड क्रमांक 08 नीरज सुनारकर (कांग्रेस) 112, जितेन्द्र कुमार लहरे (भाजपा) 61, वार्ड क्रमांक 09 विजार खान (कांग्रेस) 64, दुष्यंत देहारी (भाजपा) 58, , वार्ड क्रमांक 10 आशा आत्म कुमारी (कांग्रेस) 84, फिरोज खान (भाजपा) 43, वार्ड क्रमांक 11 संतोष कुमार बोरे (कांग्रेस) 80, फारूख खान (भाजपा) 34 अफजल खान (निर्दलीय) 05 वार्ड क्रमांक 12 शशीकला दबागटला (कांग्रेस) 71, संगीता पुपला (भाजपा) 50, वार्ड क्रमांक 13 सपना काटरेवला (कांग्रेस) 87, पूजा आइट पामुला 76, वार्ड क्रमांक 14 रविन्द्र पेरमल (कांग्रेस) 55, श्याम कुमार पेद्दी (भाजपा) 52, वार्ड क्रमांक 15 अरूण वासम (कांग्रेस) 73, राकेश केतारप (भाजपा) 55, अनिल कुमार संड्रा (निर्दलीय) 01 मत प्राप्त किये। जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 के तहत स्थानीय स्तर पर नगर पंचायत भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम के मतगणना परिणाम को लेकर मतदाताओं, अभ्यर्थियों सहित राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं में मतगणना शुरू होने के साथ ही उत्सुकता बनी रही। 



इस बीच सभी लोग अपने-अपने स्तर पर परिणाम को लेकर विचार-विमर्श करते रहे। अनन्तिम परिणाम घोषित होने के पश्चात निर्वाचित घोषित अभ्यर्थियों को सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर्स के द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता और  मीडिया प्रतिनिधी तथा निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक  मौजूद थे।




बिलासपुर : नगर निगम के वार्ड 29 की मतगणना के पश्चात् परिणाम घोषित

नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 अंतर्गत बिलासपुर नगर-निगम के वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद पद के निर्वाचन के लिये मतगणना आज सुबह 9 बजे बर्जेश अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई। इसके पूर्व मतगणना स्थल में बनाये गये स्ट्रांग रूम को प्रेक्षक श्री बी.एस. मरकाम व सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी एवं अभ्यर्थियों व उनके गणना सहायकों की उपस्थिति में खोला गया। रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।   


वार्ड के 8 मतदान केंद्रों में प्राप्त मतों की गणना के लिये गणना कक्ष में दो टेबल लगाये गये थे। मतगणना चार चक्रों में संपन्न हुई। इस वार्ड में तीन अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिये चुनाव लड़ा। अंतिम मतगणना के बाद परिणाम कांग्रेस पार्टी के अभ्यर्थी श्री शेख असलम को 2834 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राजेश रजक को 749 वोट तथा निर्दलीय प्रत्याशी श्री इदरीश कुरैशी को 41 मत मिले। नोटा में 30 मत डाले गये और 70 मतों को खारिज किया गया। 



इस तरह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री शेख असलम को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद उन्हें सहायक रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी ने निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।