मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कर्नाटक: कैबिनेट विस्तार पर बवाल, आरोप लगाने वाले MLAs पर भड़के येदियुरप्पा, बोले- हाईकमान से बात करो, यहां-वहां प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं

बंगलूरू: कर्नाटक में कल हुए कैबिनेट विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदरखाने घमासान जारी है. मंत्रिमंडल विस्तार के खिलाफ कई विधायक बगावती तेवर अपना चुके| कर्नाटक सरकार का कल हुए कैबिनेट…

कर्नाटक: कैबिनेट विस्तार पर बवाल, आरोप लगाने वाले MLAs पर भड़के येदियुरप्पा, बोले- हाईकमान से बात करो, यहां-वहां प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं
कर्नाटक: कैबिनेट विस्तार पर बवाल, आरोप लगाने वाले MLAs पर भड़के येदियुरप्पा, बोले- हाईकमान से बात करो, यहां-वहां प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं | फ़ोटो: TVL News

बंगलूरू:  कर्नाटक में कल हुए कैबिनेट विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदरखाने घमासान जारी है. मंत्रिमंडल विस्तार के खिलाफ कई विधायक बगावती तेवर अपना चुके| कर्नाटक सरकार का कल हुए कैबिनेट विस्तार में मंत्री न बनाए जाने पर विधायकों ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर कैबिनेट में जगह नहीं देने का आरोप लगाया है। विधायकों के इस आरोपों पर अब मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने पलटवार किया। 




उन्होंने कहा कि,''कुछ विधायक बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगा रहे वे सभी विधायक हाईकमान से बात करें, उन्हें कोई रोक नहीं रहा है।इधर-उधर प्रतिक्रियाएं देने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि ये पार्टी फोरम में अच्छा नहीं होगा और इससे भ्रम पैदा होगा।




मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि,''हमने कल कैबिनेट का विस्तार किया। हमारे हाईकमान के निर्देशों के अनुसार, हमने एक पद खाली रखा है। उन्होंने कहा कि,''मैंने देखा है कि कुछ विधायक आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें मंत्री पद नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि,''मैंने सीमित साधनों के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कुछ लोगों ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं




येदियुरप्पा ने कहा कि,'मैं उन सभी विधायकों से अनुरोध करता हूं जो ये आरोप लगा रहे हैं, हमारे आलाकमान से बात करने के लिए। उन्हें कोई नहीं रोक रहा है। यहां और वहां प्रतिक्रिया करना उचित नहीं है, यह पार्टी फोरम में अच्छा नहीं होगा, कोई भ्रम न पैदा करें|




उन्होंने कहा कि,''हमें राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसे कोई नहीं रोक सकता। केंद्रीय नेताओं के आशीर्वाद से, मैं राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करूंगा। महीने के अंत में, विधानसभा शुरू हो रही है और मार्च में, हम बजट सत्र को बुलाएंगे| मैं राज्य के लिए एक किसान-समर्थक और अच्छा बजट लाने की कोशिश करूंगा|




आपको बता दें कि कल कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ|  कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री थे..मंत्रिमंडल में 7 सदस्यों की जगह खाली थी| जो लोग मंत्री बने हैं उनमें एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगीश्वर, अंगारा एस का नाम शामिल है| इस मंत्रिमंडल विस्तार से कई बीजेपी नेता नाराज हैं|पार्टी के विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं| 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।