मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शनिवार को COVID-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, क़रीब 3,000 सेंटर पर तीन लाख लोगों को लगेगा टीका

नई दिल्ली: पूरे देश में शनिवार से टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे| टीकाकरण अभियान के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र…

शनिवार को COVID-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, क़रीब 3,000 सेंटर पर तीन लाख लोगों को लगेगा टीका
शनिवार को COVID-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, क़रीब 3,000 सेंटर पर तीन लाख लोगों को लगेगा टीका | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूरे देश में शनिवार से टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे| टीकाकरण अभियान के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे| पहले दिन 2,934 जगहों पर लगभग तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री इस दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों के कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के साथ संवाद भी कर सकते हैं।




नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ.वी.के.पॉल ने कहा, 'देशभर में हमारा कार्यक्रम(वैक्सीनेशन का) क़रीब 3,000 सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण से शुरू होगा और 15-20 दिन बाद इसे बढ़ाकर 5,000 सेंटर से ज़्यादा कर दिया जाएगा। बाद में इस संख्या को जितना बढ़ाने की जरूरत होगी, वो बढ़ाई जाएगी|



स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि हर टीकाकरण सत्र में टीका लगवाने वालों की संख्या 100 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 10 प्रतिशत टीकों को आरक्षित रखा जाए क्योंकि इतने डोज का नुकसान हो सकता है। मंत्रालय ने कहा है कि जैसे-जैसे टीकाकरण आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे केंद्रो की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।



भारत सरकार ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है। सरकार ने मंगलवार को संकेत दिए कि टीकाकरण में शामिल लोगों को फिलहाल अपनी मर्जी का टीका लगाने का विकल्प नहीं दिया जाएगा।


पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और पहली पंक्ति में खड़े दो करोड़ कर्मियों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस तरह लगभग 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा।


भारत में टीकाकरण अभियान के लिए 2360 लोगों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें राज्य टीकाकरण अधिकारी, प्रशीतन श्रृंखला अधिकारी, आईईसी अधिकारी तथा अन्य भागीदार शामिल हैं। इसके अलावा 61 हजार से ज्यादा कार्यक्रम प्रबंधन, दो लाख टीकाकरण कर्मी तथा तीन लाख 70 हजार अन्य कर्मियों को राज्य, जिला और खंड स्तर पर प्रशिक्षित किया जा चुका है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।