बेलागवी/बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता सतीश लक्ष्मणराव जरकीहोली ने 'हिंदू' शब्द पर टिप्पणी कर विवादों को जन्म दे दिया है| लक्ष्मणराव जरकीहोली ने कहा कि, हिंदू' शब्द का अर्थ अश्लील है और इस शब्द की उत्पत्ति भारत में नहीं हुई है| अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी| उन्होंने रविवार को बेलगावी जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की थी|
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली ने रविवार को कहा कि,'' हिंदू शब्द कहां से आया? यह फ़ारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी|
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने आज यानी मंगलवार को कहा कि,''सभी को साबित करने दें कि मैं गलत हूं। अगर मैं गलत हूं तो मैं अपने बयान के लिए माफी मांगूंगा साथ ही विधायक पद से इस्तीफा भी दूंगा|
कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि,'सतीश जरकीहोली का बयान उनकी निजी राय है न कि कांग्रेस पार्टी की राय है। हम इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे। कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का समर्थन करती है और उनके बयान से सहमत नहीं है|
कर्नाटक के कांग्रेस नेता सतीश जरकीहोली के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''कांग्रेस और APP के नेताओं को हिंदुओं को नीचा दिखाने, अपशब्द बोलने की आदत है। चुनाव के समय इनको जनेऊ और भगवान याद आते हैं, बाकी समय कांग्रेस और APP पार्टी के लोग देवी देवताओं को गालियां निकालते है|