ठाणे: महाराष्ट्र के पुणे में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में सोमवार को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के खिलाफ प्रदर्शन हुए, जिसके बाद फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया| ठाणे में NCP नेता जितेंद्र अवध और उनके समर्थकों ने एक मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' की स्क्रीनिंग बंद करवाई। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी पर बनी है।
NCP नेता जितेंद्र अवध ने कहा, "मुझे महाराष्ट्र को जो बताना था बता दिया है लेकिन इसके बावजूद भी अगर कोई 'शिवाजी' का विकृतिकरण करेगा और किसी को यह पसंद है तो वे कर सकता है।"
इतिहास से छेड़छाड़ का दावा करते हुए जितेंद्र अवध ने कहा "फिल्म ने ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाने का दावा किया है जो वास्तविकता में कभी नहीं हुई। ऐसी फिल्म क्यों दिखाई जानी चाहिए?"
वहीं, पुलिस ने फिल्म का शो जबरन बंद कराने और मारपीट करने के आरोप में एनसीपी विधायक और 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। ठाणे पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 141, 143, 146, 149, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।