मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बेंगलुरु कोर्ट ने कथित कॉपीराइट उल्लंघन पर कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का दिया आदेश

बेंगलुरु: Bharat Jodo Yatra Day 61: बेंगलुरु की एक अदालत ने सोमवार को ट्विटर को ''कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया, जो कथित तौर पर फ…

बेंगलुरु कोर्ट ने कथित कॉपीराइट उल्लंघन पर कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का दिया आदेश
बेंगलुरु कोर्ट ने कथित कॉपीराइट उल्लंघन पर कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का दिया आदेश | फ़ोटो: TVL News

 बेंगलुरु: Bharat Jodo Yatra Day 61: बेंगलुरु की एक अदालत ने सोमवार को ट्विटर को ''कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया, जो कथित तौर पर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर -2' के साउंड रिकॉर्ड का अवैध रूप से उपयोग करके एमआरटी म्यूजिक के स्वामित्व वाले वैधानिक कॉपीराइट का उल्लंघन करते हैं।



अदालत का यह फैसला एमआरटी म्यूजिक के प्रबंधन देखने वाले एम नवीन कुमार की शिकायत के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कन्नड़ फिल्म केजीएफ -2 के संगीत का कथित रूप से उपयोग करने के लिए शिकायत दर्ज की थी| शिकायत में कहा गया था कि संगीत का उपयोग कर उन लोगों ने कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन किया है|



एमआरटी म्यूजिक की शिकायत पर शुक्रवार को बेंगलुरु के यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।  एमआरटी म्यूजिक का प्रबंधन करने वाले एम नवीन कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यात्रा के दो वीडियो ट्वीट किए, जिसमें बिना अनुमति के केजीएफ -2 के लोकप्रिय गीतों का इस्तेमाल किया गया था|



हम कानूनी सलाह ले रहे हैं: कांग्रेस

बेंगलुरु कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस ने कहा,'' मीडिया से यह पता चला है कि बेंगलुरु कोर्ट ने  INC india (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)  और 'BJY' ('भारत जोड़ो यात्रा') के सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। हमें इस कार्यवाही के बारे में सूचित नहीं किया गया, ना हम कोर्ट में उपस्थित थे, ना ही आदेश की कॉपी मिली है। हम कानूनी सलाह ले रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा जिंदाबाद!






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।