गया: बिहार में गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला कांस्टेबल (सिपाही) ने अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कमरे से सिपाही का शव बरामद किया है।
गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा के पास किराये के मकान में रह रही महिला सिपाही 21 वर्षीय अंशु कुमारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पंखे के सहारे उसका शव लटकता हुआ पाया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी, स्थानीय थाना के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की|
पुलिस के अनुसार, महिला सिपाही अंशु कुमारी 112 गश्ती वाहन पर ड्यूटी करती थी। वह पंचायती अखाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। अंशु कुमारी मुख्य रूप से औरंगाबाद जिला के हसपुरा की रहने वाली थी।
SP (सिटी) ने अशोक प्रसाद बताया, "स्थानीय पुलिस ने कमरा खुलवाया जिसके बाद पता चला कि इन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले में जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मोबाइल से जानकारी निकाल रहे हैं।"