मुख्य सामग्री पर जाएँ
3 नवंबर 2026

कर्नाटक के पूर्व CM एम. वीरप्पा मोइली ने कहा-सचिन पायलट के लिए कहीं भविष्य है तो वह कांग्रेस पार्टी में है

बेंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि सचिन पायलट को अपनी बारी का धैर्य के साथ इंतजार करना चाहिए था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि, यूपीए-2 में स…

कर्नाटक के पूर्व CM एम. वीरप्पा मोइली ने कहा-सचिन पायलट के लिए कहीं भविष्य है तो वह कांग्रेस पार्टी में है
कर्नाटक के पूर्व CM एम. वीरप्पा मोइली ने कहा-सचिन पायलट के लिए कहीं भविष्य है तो वह कांग्रेस पार्टी में है | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि सचिन पायलट को अपनी बारी का धैर्य के साथ इंतजार करना चाहिए था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि, यूपीए-2 में सचिन पायलट सांसद बने। पार्टी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया। इसके बाद राजस्थान में पीसीसी अध्यक्ष बनाया और फिर डिप्टी सीएम बने। 




कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने कहा कि वह कांग्रेस में सीएम नहीं बन सके क्योंकि सीएम के लिए आलाकमान एक पर्यवेक्षक भेजता है। विधायकों की राय का पता लगाया जाता है। चाहे वह मध्य प्रदेश या राजस्थान में हो। इसके बाद जो नेता जीते हुए पार्टी के विधायकों का समर्थन प्राप्त करता है, उसे मुख्यमंत्री बनाया जाता है।




एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि, आपकी जो भी शिकायतें हैं, उन्हें पार्टी के फोरम के भीतर हल करने की जरूरत है। सचिन पायलट के लिए कोई जल्दी नहीं है। अगर उनके लिए कोई भविष्य है तो वह कांग्रेस पार्टी में है। उनको महसूस करना है। वह कहते हैं कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे, यह अच्छा है|





इससे पहले सुलह की कोशिश करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट का बयान सुना कि वह बीजेपी में नहीं जाना चाहते। तो मैं उनको कहूंगा कि अगर ऐसा है तो हरियाणा में बीजेपी की सरकार की मेजबानी से वापस आइए। बीजेपी के किसी भी नेता से वार्तालाप बंद कर दीजिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मैं सचिन पायलट से फिर कहूंगा कि सबकुछ भूलकर परिवार के सदस्य की तरह जयपुर अपने घर वापस लौटिए। अपने परिवार में वापस आइए, बैठिए और अपनी बात रखिए। मीडिया के जरिए बात करना बंद कीजिए।




वही ''पार्टी के खिलाफ बगावत कर रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट लगातार यह कह रहे हैं कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं| बुधवार को सचिन पायलट ने एक बार फिर कहा है कि, वो बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं|राजस्थान में उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद गंवाने के बाद सचिन पायलट ने कहा है कि वो अभी भी कांग्रेस में हैं और भाजपा में नहीं जा रहे हैं। सीएम गहलोत से बगावत करने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि कहीं पायलट भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह भाजपा का दामन तो नहीं थामेंगे।




लेकिन बुधवार को सचिन पायलट ने फिर कहा कि,मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा| उन्होने कहा,'राजस्थान में कांग्रेस को वापस लाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है| सचिन पायलट ने कहा,'राजस्थान में कुछ नेताओं ने अटकलों को हवा देने की कोशिश की कि मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं|




पायलट ने कहा कि मुझपर आरोप लग रहे हैं कि मैं भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराना चाहता हूं। भाजपा से मिलकर सरकार गिराने की बात करना गलत है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ही पार्टी के खिलाफ ऐसा काम क्यों करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी पार्टी में हूं। आगे के कदम के लिए अपने समर्थकों के साथ बातचीत करूंगा। पायलट ने कहा कि मैं अभी भी कांग्रेस में हूं, भाजपा में नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के लिए काम करना जारी रखूंगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।