बेंगलुरू: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में आज (सोमवार) केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री मंत्री श्रीपद नाइक की कार भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई। इस दुर्घटना में श्रीपद नाइक घायल हो गए हैं,जबकि उनकी पत्नी विजया नाइक और निजी सहायक की मौत हो गई है|यह हादसा उत्तर कन्नड़ा जिले के अंकोला में हुई है| जब ये घटना घटी उस समय वे यल्लापुरा से गोकरन जा रहे थे। इस दुर्घटना में मंत्री नाइक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं | उनकी पत्नी विजया नाइक और निजी सचिव की मौत हो गई है|
हादसे के बाद दोनों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक की पत्नी विजया नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया|
पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मंत्री की पत्नी और निजी सचिव दीपक की मौत हो गई है| उत्तर कन्नड़ के एसपी शिवप्रकाश देवराजू ने बताया,''हादसे में केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक के निजी सहायक की भी मौत हो गई है|
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और नाइक के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने नाइक की पत्नी के निधन पर शोक जताया है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रमोद सावंत से बात की है और कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो श्रीपद नाइक को वायु मार्ग से दिल्ली लाने की व्यवस्था की जाए। बता दें कि प्रमोद सावंत उस अस्पताल में पहुंच गए हैं, जहां नाइक का इलाज चल रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा,''रक्षा राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक के सड़क दुर्घटना में घायल होने के समाचार से मैं स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूँ।गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत से मेरी बातचीत हुई है।श्रीपदजी के इलाज का समुचित प्रबंध राज्य सरकार कर रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रीपदजी जल्दी स्वस्थ हों।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर एक ट्वीट में लिखा, 'एक हादसे में विजया नाइक जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को इस बड़ी हानि से उबरने की शक्ति प्रदान करें।'
कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे ने नाइक की पत्नी के निधन पर शोक जताया है। आरवी देशपांडे ने ट्वीट किया, 'केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के हादसे और उनकी पत्नी के निधन की खबर सुनकर शोक में हूं। उनके परिजनों और मित्रों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की कामना करता हूं।'